Food Security Scheme: 34 लाख लोगों को इस महीने से नहीं मिलेगा फ्री गेहूं, यहां जानें किस जिले में कितने राशन कार्ड हुए ब्लॉक

Food Security Scheme: राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का राशन रोक दिया है। 31 जनवरी तक प्रदेश में करीब 34 लाख लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे लोगों को फरवरी महीने में राशन नहीं मिलेगा।
बता दें, केन्द्र सरकार के निर्देश पर पिछले दो साल से खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के 10 से 60 साल की आयु वर्ग के करीब 34 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के खाद्य सुरक्षा कार्ड को पॉश मशीनों पर लॉक कर दिया है। जिसके बाद अब लाखों उपभोक्ताओं को सरकारी गेहूं का लाभ नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें: जयपुर से महाकुंभ के लिए एक और डेली फ्लाइट शुरू: किराया भी होगा कम; जानें समय
10 साल से कम आयु के बच्चों की नहीं होगी ई-केवाईसी
राज्य सरकार ने 10 साल की आयु से छोटे और 60 साल से ऊपर के लोगों को ई- केवाईसी की बाध्यता से दूर रखा है। बता दें, खाद्य सुरक्षा कार्ड बनने के बाद पहली बार ई-केवाईसी कराई जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले विभाग के अनुसार किस जिलों में कितने राशन कार्ड ब्लॉक हैं।
| जिला | संख्या |
| अजमेर | 97768 |
| अलवर | 205662 |
| बांसवाड़ा | 121949 |
| बारां | 109393 |
| बूंदी | 36274 |
| बाड़मेर | 102223 |
| भीलवाड़ा | 107571 |
| भरतपुर | 107103 |
| बाड़मेर | 141943 |
| चित्तौड़गढ़ | 80492 |
| चुरू | 93217 |
| दौसा | 90119 |
| धौलपुर | 76407 |
| श्रीगंगानगर | 76748 |
| हनुमानगढ़ | 64776 |
| करौली | 78881 |
| झुंझुनूं | 97198 |
| जोधपुर | 195051 |
| कोटा | 60340 |
| नागौर | 136424 |
| पाली | 113034 |
| प्रतापगढ़ | 45955 |
| राजसमंद | 91989 |
| सवाई माधोपुर | 66326 |
| सीकर | 165360 |
| सिरोही | 74717 |
| जालौर | 136536 |
| टोंक | 61512 |
| झालावाड़ | 58562 |
| जैसलमेर | 29393 |
| उदयपुर | 272294 |
| जयपुर | 181190 |
