Jaipur Lathi charge on AAP Workers : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जयपुर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। राजस्थान पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, आप कार्यकर्ता नहीं माने तो लाठियां बरासा दी। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। 

आम आदमी पाटी राजस्थान महिला विंग की अध्यक्ष गायत्री विश्नोई ने बताया कि मोदी सरकार चुनाव के डर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। उन्हें ED द्वारा जबरन परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार की तनाशाही के खिलाफ हम सड़ाकों पर लड़ेंगे। जयपुर पुलिस डंडे दिखाकर नहीं रोक पाएगी। 
 

पंजाब के मोहाली में भी AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।