Delhi Liquor Scam: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें वीडियो

Jaipur Lathi charge on AAP Workers : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जयपुर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। राजस्थान पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, आप कार्यकर्ता नहीं माने तो लाठियां बरासा दी। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
हम भगत सिंह के चेले है तुम्हारी तानाशाही से डरने वाले नही है Modi Ji
आज जयपुर BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर मोदी की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया 🔥🔥🔥🔥
अरविन्द केजरीवाल जी जिंदाबाद ✊
नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद 👎@AamAadmiParty @SandeepPathak04#IndiaWithKejriwal pic.twitter.com/G1Szn2Ewgd
— नवीन पालीवाल (@NaveenPaliwal_) March 22, 2024 आम आदमी पाटी राजस्थान महिला विंग की अध्यक्ष गायत्री विश्नोई ने बताया कि मोदी सरकार चुनाव के डर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। उन्हें ED द्वारा जबरन परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार की तनाशाही के खिलाफ हम सड़ाकों पर लड़ेंगे। जयपुर पुलिस डंडे दिखाकर नहीं रोक पाएगी।
#WATCH मोहाली,SAS नगर (पंजाब): AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/ILwgag8LKr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024 पंजाब के मोहाली में भी AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
