A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rajasthan: दौसा में रविवार (17 नवंबर) को बड़ी घटना हो गई। शादी में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए बाराती ने कार से दुल्हन पक्ष के 8 लोगों को कुचल दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 7 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की मौत हो गई। 6 घायलों का इलाज जारी है। घटना लालसोट की है।
जानें कैसे शुरू हुआ विवाद
लाडपुरा निवासी कैलाश मीणा की बेटी की रविवार को शादी थी। रात 9:30 बजे निवाई के भगवतपुरा से बारात आई। बाराती कार के बोनट और छत पर खड़े होकर पटाखे फोड़ रहे थे। दुल्हन का चचेरा भाई गोलू मीणा (22) घर आ रहा था। उसने पटाखे चला रहे बाराती से साइड मांगी तो दोनों में विवाद हो गया।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Road Accident: दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 3 की मौत; 14 घायल
पहले पीटा फिर कार से कुचला
बारातियों ने दुल्हन के भाई को जमकर पीटा। बीच-बचाव लोगों ने उनको छुड़ाया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग घायल गोलू को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी में बैठा रहे थे। इसी दौरान बाराती ने बदला लेने के लिए अपनी कार से दुल्हन पक्ष के लोगों को कुचल दिया। 7 लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया था। दुल्हन के चचेरे भाई की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
कार में मिले लाठी-डंडे
पुलिस के मुताबिक, सवाई माधोपुर के धमूण खुर्द निवासी कार मालिक महेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया है। महेंद्र अभी भी नशे में है। घटना के समय कार कौन चला रहा था? फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने लालपुरा गांव के जंगल से कार को जब्त कर लिया है। कार में बड़ी मात्रा शराब की बोतलें और लाठी-डंडे मिले हैं।
