सीएम भजनलाल शर्मा की मां की अचानक तबीयत बिगड़ी: आरबीएम अस्पताल में भर्ती, फिलहाल हालत में सुधार

Gomti Devi, mother of CM Bhajanlal Sharma
X
सीएम भजनलाल शर्मा अपनी मां के साथ (फाइल फोटो)
Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rajasthan: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल हालत में पहले से सुधार है।

जानकारी के अनुसार मां गोमती देवी को रविवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत आने लगी। जिसे इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सुरंग ढहने से 1 की मौत: 3 मजदूरों की हालत गंभीर

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
डॉक्टर विवेक भारद्वाज ने बताया कि सीएम भजन लाल शर्मा की मां गोमती देवी की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से आरबीएम अस्पताल लाया गया। वह थायराइड की मरीज हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में इन परिवारों को मिलेगी 3 हजार रुपए महीने पेंशन, लाभ लेने के लिए करना होगा यह काम

हालत में सुधार
आईसीयू में विशेष डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा। फिलहाल अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story