राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि सात मजदूर जिंदा जल गए।

Rajasthan Chemical Factory Accident, राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि 8 मजदूर जिंदा जल गए। प्रशासन ने सभी शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि दो मजदूर अब भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, पुलिस को गश्त के दौरान फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आग पर काबू पाने के लिए RIICO के खुशखेड़ा और भिवाड़ी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद अंदर से सात मजदूरों के शव बरामद किए गए।

मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि केमिकल रिएक्शन या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़की हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।