Noida Murder Case: नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक शख्स ने समलैंगिकता का विरोध करने पर दोस्ती की मां की हत्या कर दी। फिलहाल नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Noida Murder Case: नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और मृतक महिला के मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। यह वारदात नोएडा के सर्फाबाद गांव में बुधवार को हुई थी, जहां एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को टिवोली फॉर्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया है और उसकी पहचान मोहम्मद शफीक के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ के संबंधित धाराओं में नोएडा के सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का मृतका महिला के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध था। इस वजह से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि मृतिका को आरोपी का उसके बेटे के साथ मेलजोल बिल्कुल भी पसंद नहीं था और वह हमेशा ही इन दोनों का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी  भी हो गई थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी मृतका के बेटे से मिल-झोल बनाए रखने के लिए एक योजना बना रहा था। वह अपनी मौसेरी बहन की शादी मृतिका के बेटे से कराना चाह रहा था।

आरोपी का प्लान था कि अगर उसकी मृतका के घर रिश्तेदारी हो जाएगी तो आना-जाना बना रहेगा। लेकिन मृतक महिला ने उसके इस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 अप्रैल को इसी मुद्दे पर बात करने के लिए मृतिक महिला के घर गया था। इस दौरान उसने एक बार फिर से महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। लेकिन महिला ने हर बार की तरह से इस बार भी विरोध किया।

इस बात से आरोपी खपा हो गया। गुस्से में आकर उसने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने बाद मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से यूपी के फतेहपुर जिले का रहने वाला है और फिलहाल वह किराए के मकान में नोएडा के सर्फाबाद में रह रहा था।