Women Cricket League : बुरहानपुर की महिलाओं का क्रिकेट शौक, खुद को फिट रखने का दे रहीं संदेश

Women Cricket
X
बुराहनपुर की महिलाओं का क्रिकेट शौक
Women Cricket League : बुरहानपुर की रहने वाली महिलाएं भी क्रिकेट खेल से अछूती नहीं है।मैदान पर बैटिंग, बॉलिंग फील्डिंग करते हुए क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठा रही हैं।

Women Cricket League : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की रहने वाली उम्र दराज की महिलाएं भी क्रिकेट खेल से अछूती नहीं है। स्थानीय महिलाएं देर शाम को मैदान पर बैटिंग, बॉलिंग फील्डिंग करते हुए क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठा रही हैं। महिलाओं के क्रिकेट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक दीर्घा में लोग भी एकत्रित होते हैं।

काम-काज के बीच फुर्सत के पल निकाल कर क्रिकेट
दैनिक जीवन में काम-काज के बीच फुर्सत के पल निकाल कर महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए क्रिकेट खेलने की शुरुआत की है। शाम के समय में लाइट की व्यवस्था के बीच मैदान में सभी उम्र की महिलाएं एकत्रित हो कर टीम बनाते हुए मैच खेलती हैं। 8 - 8 ओवरों का मैच निर्धारित करते हुए सुनिश्चित समय तक मैच खेला जा रहा है।

माहेश्वरी समाज की महिलाओं का विचार
प्रदेश के बुरहानपुर में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने क्रिकेट खेलने की पहल की है। इन महिलाएं खुद को फिट रखने के लिए क्रिकेट खेलने की शुरुआत भी हाल ही के दिनों में किया है। पुरुषों भी इसी समय क्रिकेट खेलते हुए देखे जाते हैं, जिसके बाद माहेश्वरी समाज की स्थानीय महिलाओं ने भी विचार करते हुए क्रिकेट खेल को जीवन में शामिल किया है।

अन्य महिलाएं दर्शक दीर्घा में बैठ कर उनका उत्साह वर्धन भी करती हैं
क्रिकेट खेलने वाली महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि पहले भी यहां की महिलाएं खास मौके पर क्रिकेट खेलती थीं। अब खुद को फिट रखने और खेल को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए महिलाएं टीम बनाते हुए मैच खेलती हैं। जिसमें सभी को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग करने का मौका मिलता है। निश्चित ओवरों को निर्धारित करते हुए मैच खेला जाता है। जिससे कि समय पर मैच का समापन हो सके, क्षेत्र की अन्य महिलाएं दर्शक दीर्घा में बैठ कर उनका उत्साह वर्धन भी करती हैं। जिसमें पुरुष भी शामिल होते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story