Logo
MP Crime News: इंदौर जिले में एक महिला का शव प्लास्टिक बैग में मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का शव जब देखा गया तो उसके दोनों हाथ-पैर बंधे मिले। मामले की जानकारी तुरंत ही स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।

MP Crime News: इंदौर जिले में एक महिला का शव प्लास्टिक बैग में मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का शव जब देखा गया तो उसके दोनों हाथ-पैर बंधे मिले। मामले की जानकारी तुरंत ही स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रहा है।

क्षेत्र को सील कर दिया है
मिल रही जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह प्लास्टिक के थैले में एक महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस क्षेत्र को सील कर दिया है। जिले के चंदन नगर के बांक क्षेत्र का यह  मामला बताया जा रहा है। घटना के सामने आने से क्षेत्र के लोग भी दहशत में हैं।

साड़ी, ब्लॉउज पहने मिला शव 
पुलिस जानकारी के अनुसार चंदन नगर के बांक पंचायत की एक गली में कोने के मकान के दरवाजे के सामने प्लास्टिक थैला यहां के लोगों ने देखा। संदिग्ध थैले को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने जब थैले को खोला तो साड़ी, ब्लॉउज पहने महिला का शव मिला। महिला के शव के पहनावे को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मध्यम वर्गीय परिवार से रही होगी।

चोट के निशान नहीं
पुलिस जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 50 वर्ष से अधिक की आंकी जा रही है। उसके शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को यह अंदाजा है कि महिला की मौत को छुपाने के इरादे से शायद यह कृत्य किया गया है। जिले के सभी थानों में महिला की गुमशुदगी से संबंधित शिकायत की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एफएसएल की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, मामले की जांच की जा रही है। 

jindal steel hbm ad
5379487