Madhya Pradesh News: सतना में पुलिस के सामने पत्नी ने पति को पीटा, वजह- एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने सरेआम अपने पति की पिटाई कर दी। मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बताया जा रहा है। दरअसल, पत्नी ने पति को एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उसने पति के साथ दूसरी औरत को भी चप्पल से पिटाई कर दी। इस मौके पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन मूक दर्शक बन तमाशा देखती रही। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर के अंदर हुए हंगामे का वीडियो महिला के परिवार के लोगों ने बनाया। वीडियो में गाली गलौच होने की वजह से हम उसे नहीं दिखा रहे हैं।
महिला चिल्लाते हुए दोनों को पीट रही है
जानकारी के मुताबिक, पति अपनी प्रेमिका को घर लेकर पहुंचा था। इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई। महिला ने जानकारी पुलिस को दी और अपने भाइयों और परिवार के लोगों को बुलाकर घर पर जमकर हंगामा किया। पति को चप्पल से पीटा। पति को पीटने के बाद उसकी प्रेमिका को भी चप्पलों से पीटा। वीडियो में पति को पत्नी चप्पलों से पीटती दिख रही है। पुलिस वाले भी उसे मार खाता देख रहे हैं। महिला चिल्लाते हुए उसकी प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे पीट रही है। पुलिस वहां मौजूद है लेकिन महिला है कि पिटाई करती जा रही है।
पति की हरकतों से परेशान है पत्नी
जानकारी के मुताबिक, महिला का पति एक ठेकेदारी का काम करता है। दोनों का एक बेटा भी है। पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी उस पर नजर रखती थी। शक के चलते जासूसी करना शुरू कर दी थी और आखिरकार पत्नी ने अपने पति और प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है।
