Logo
election banner
Jabalpur Crime News: ईद पर पत्नी को मनाकर वापस घर लाने पति ससुराल पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पति-पत्नी के झगड़े को शांत कराने बड़ी साली बीच-बचाव करने लगी तो पति ने साली और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। साली की मौत हो गई।

Jabalpur Crime News: ईद पर पत्नी को मनाकर वापस घर लाने पति ससुराल पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पति-पत्नी के झगड़े को शांत कराने बड़ी साली बीच-बचाव करने लगी तो पति ने बड़ी साली और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से बड़ी साली की मौत हो गई। पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना जबलपुर के हनुमानताल थाना के हड्डी गोदाम की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी घटना: सीने में चाकू लगने से गुंजा की मौत 
हनुमानताल थाना पुलिस के मुताबिक, हड्डी गोदाम निवासी नाजिया (32) का एक साल पहले इमरान से निकाह हुआ था। पारिवारिक कलह के कारण नाजिया चार दिन पहले मायके में आकर रहने लगी थी। इमरान ईद पर पत्नी मनाकर घर लाने के लिए ससुराल पहुंचा था। ईद पर घर वापस लौटने की बात पर दोनों में विवाद होने लगा। नाजिया की बड़ी बहन आयशा (32) विवाद में हस्तक्षेप करने लगी। महिला के विरोध करने पर इमरान ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में पत्नी नाजिया (27) के दोनों हाथ और पैरों में चोट आई। सीने में चाकू लगने से गुंजा मौके पर ही मौत हो गई।

ईद मनाने मायके आई थी नाजिया
जानकारी के मुताबिक, लार्डगंज थाना के ईदगाह में रहने वाले इमरान की पत्नी नाजिया कुछ समय पहले गर्भपात हो गया, जिसके कारण वह बीमार रहने लगी थी। बड़ी बहन गुंजा उर्फ आयशा ने छोटी बहन को यह कहते हुए अपने पास आने को कहा कि शादी के बाद ईद का पहला त्योहार है, यहां आ जाओ सब साथ में रहेंगे। इमरान काम पर गया था, तो नाजिया ने फोन पर उससे इतना बोला कि मैं अम्मी के पास जा रही हूं, इतना बोलकर नाजिया अपनी मां के घर हड्डी गोदाम आ गई। 

गुस्सा होकर वापस घर लौट आया था इमरान 
इमरान अपनी पत्नी नाजिया को ईद पर वापस घर लाने के लिए ससुराज पहुंचा तो नाजिया ने कहा कि दो दिन यहां रुक लेती हूं, फिर आ जाऊंगी। नाजिया की बात सुनने के बाद इमरान वापस चला गया। रविवार रात इमरान फिर से नाजिया के पास पहुंचा तो नाजिया ने जाने से मना कर दिया, काफी देर तक वो मानता रहा, पर जब वह नहीं मानी तो गुस्सा होकर यह कहते हुए चला गया कि अब नहीं आऊंगा।

बहस होते-होते विवाद होने लगा 
दो दिन बीत जाने के बाद भी नाजिया ने इमरान को न ही फोन किया और न ही घर आई। इस बात से नाराज होकर मंगलवार को इमरान पात्नी नाजिया से मिलने पहुंचा। घर चलने की बात की तो नाजिया ने मना कर दिया। इमरान का कहना था कि ईद का पहला त्योहार है, हम साथ में रहते हैं, पर नाजिया अपने मायके में रुकना चाहती थी। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। बहस होते-होते विवाद होने लगा। पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने आई बड़ी साली पर इमरान ने चाकू से हमला बोल दिया।

5379487