Logo
election banner
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है लेकिन एमपी में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।

MP Weather Update Today: होली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली हैं। बीते दिनों हुई बारिश-ओलवृष्टि के बाद अब मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च के बाद से तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि रात और सुबह हल्की ठंड का असर बरकरार है। 

38 डिग्री पहुंचा तापमान 
बारिश रुकने के बाद ही प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम और दमोह में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला नर्मदापुरम रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि दमोह में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकांश जिलों का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज हुआ।

40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ है जबकि इस सीजन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरी संभावना है कि मार्च की आखिरी में प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम 
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी प्रदेश की अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का संभावना जताई है। वहीं भोपाल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है।

कई शहरों में तेज गर्मी
शुक्रवार को कई स्थानों में तेज गर्मी महसूस की गई। रतलाम, गुना, खंडवा, खरगोन में तापमान 37 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। शाजापुर-बैतूल में 36 डिग्री और रायसेन, धार, सागर, टीकमगढ़, मंडला में पारा 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में भी पारा 34.8 डिग्री पहुंच गया। जबलपुर में 34.8 डिग्री, उज्जैन में 36.4 डिग्री रहा।

दिन व रात के तापमान में होगी वृद्धि 
अगले दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 23 मार्च की रात में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जो पश्चिमी हिमालय के मौसम को प्रभावित करेगा।  लेकिन जबलपुर और ग्वालियर अंचल के जिलों में इसका ज्यादा असर नही होगा। जिससे दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी।

5379487