A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Ujjain Accident: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। खाचरोद क्षेत्र में बेडावन्या गांव के करीब टैंकर और इनोवा कार की टक्कर में चार लोगों मौत हो गई है। जबकि, कार सवार 3 यात्री घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त लोग अजमेर शरीफ से जियारत कर लौट रहे थे। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। वह इंदौर के मांगलिया से लौट रहा था।
उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हुआ यह हादस इतना भयावह था कि आरोपी कार पूरी तरह से पचक गई थी। यात्री उसमें फंस गए थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में इनकी हुई मौत
- सड़क हादसे में इंदौर के कड़ाव घाट निवासी इमरान पुत्र इज्जत नूर (40 ), इंदौर के पिंजारा बाखल निवासी आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी (35), इंदौर के झलारिया निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार और इंदौर झलारिया निवासी समीर पुत्र हाजी हफीज खान की मौत हो गई है।
- यह लोग घायल: इंदौर के जुबैर पुत्र जाकिर (30), समीर पुत्र रशीद (25) सांवेर और सांवेर के ओसामा पुत्र सिद्दीक (25) गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़ें: MP में सस्ती होगी बिजली: घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है 20% तक की राहत, जानें नया टैरिफ प्लान
ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
हादसे के बाद ड्राइवर सीट में फंसे युवक को निकालने के लिए कार की बॉडी काटनी पड़ी। हालांकि, कार सवार एयाज खान को खरोंच तक नहीं आई। एयाज के मुताबिक, आठ दोस्त 23 अक्टूबर को इंदौर से अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह लौटते समय पेट्रोल टैंकर और ट्रक हमारी कार के पीछे चल रहे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने ओवरटेक किया, जिससे हमारी कार टैंकर से भिड़ गई।
