A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

भोपाल। शराबी बेटे को दिव्यांग मां की डांट का इतना बुरा लगा कि उसने मक्का की कड़प डालकर उसे जिंदा जला दिया। मां ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मामला देवास के उदयनगर थाना क्षेत्र के झुलादड़ के पटेल मोहल्ले का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनकारी के मुताबिक, धनसिंह की मां भीनकाबाई (70) से कहासुनी हो गई थी। मां ने अपने बेटे को डांट दिया था। धनसिंह को मां की डांट का इतना बुरा लगा कि उसने गुस्से में आकर मां को जिंदा जलाकर मार डाला। गुरुवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

आए दिन दोनों के बीच होता था विवाद 
जानकारी के मुताबिक, मां और पुत्र के बीच में आए दिन किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार की रात फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मां खाट पर लेटे-लेटे कुछ बड़बड़ा रही थी। 45 वर्षीय बेटा धनसिंह शराब के नशे में था। मां के बड़बड़ाने से बेटे को गुस्सा आ गया। बेटे ने पहले मां को खाट से नीचे पटका, फिर मक्का की कड़प डालकर आग लगा दी। महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

आरोपी के बेटे ओर बहू के साथ रहती थी बुजुर्ग मां 
पुलिस ने बताया कि, मृतक भीनकाबाई एक पैर से दिव्यांग है। बीनका बाई के पति और धनसिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है। भीनकाबाई आरोपी धनसिंह और उसके बेटा और बहू के साथ रहती थी। घटना वाली रात बेटा और बहू रिश्तेदारी में गए थे। तभी अरोपी ने मौका देखकर मां को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।