रेल सुरक्षा बल ने 2025-26 में 720 बच्चों को परिवार से मिलाया और 973 यात्रियों का खोया सामान लौटाया। नशा तस्करों पर भी कार्रवाई की गई।

भोपाल। रेल सुरक्षा बल ने रेल संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। रेल सुरक्षा बल  ने कई महत्वपूर्ण आपरेशन चला कर यात्रियों की मदद की। जहां एक ओर घर से भागे हुए बच्चो को वापस घर पहुचाया वही यात्रियों का गुमा हुआ समान उन्हे वापस किया। महिलाओं की मदद हो या चोरी ,नशे पर पाबंदी सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किये।

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते
वर्ष 2025-26 में 720 बिछड़े-घर से भागे-अपहृत बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों-चाइल्ड लाइन आदि को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन अमानत
973 यात्रियों को उनका छूटा-खोया सामान जिसकी अनुमानित कीमत 2,88,11,829 है, सुरक्षित वापस किया गया। 33 यात्रियों-व्यक्तियों का जीवन बचाया गया। महिला सुरक्षा के तहत प्रतिदिन औसतन 110 ट्रेनों में महिला आरपीएफ स्टाफ द्वारा महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई। 53,566 व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जिससे 3,81,97,940 जुर्माना वसूला गया।

ऑपरेशन उपलब्ध
ई-रेल टिकटों की अवैध बिक्री करने वालों पर 58 प्रकरण दर्ज कर 64 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 52,24,175 मूल्य के 3,361 ई-टिकट जब्त किए गए। 18,166 अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई कर 2,20,27,060 जुर्माना वसूला गया। 328 प्रकरणों में 635 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 23,09,471 मूल्य की रेल संपत्ति बरामद की गई। 308 आरोपियों को पकडक़र 283 प्रकरणों का खुलासा किया गया। अवैध आर्म्स के साथ यात्रा
31 व्यक्तियों को पकडक़र जीआरपी-पुलिस को सुपुर्द किया गया। 501 व्यक्तियों को पकडक़र 492 प्रकरणों का निराकरण किया गया। 10,678 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर 52,82,719 जुर्माना वसूला गया।

ऑपरेशन नारकोस
43 तस्करों को गिरफ्तार कर 27 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 27,45,35,715 मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। 34 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 725.142 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 6,01,850 है। 180 मोबाइल फोन ब्लॉक किए गए तथा 39 मोबाइल फोन बरामद कर यात्रियों को लौटाए गए।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)