MP Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा जल्द ही 10 विभागों में करीब 11 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है। जिसमें 9 हजार पद शिक्षकों के और अन्य विभागों की भर्ती को लेकर कुल 11 हजार पदों पर भर्तियां की जाने की तैयारी की जा रही है।

MP Recruitment: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही प्रदेश में 10 विभागों में करीब 11 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके तहत लगभग 9 हजार पद शिक्षकों के हो सकते हैं। इनको मिलाकर कुल करीब 10 विभागों में 11 हजार पदों पर भर्तियां की जाने की तैयारी की जा रही है।

अगस्त में परीक्षा कराने की तैयारी
इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल ने एग्जाम कैलेंडर भी तैयार कर लिया है। इसके अनुसार कर्मचारी चयन मंडल ने किया बदलाव माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा अगस्त 2024 में कराने की तैयारी है। इसमें 2018 और 2023 में पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।

शेड्यूल मंडल ने तैयार कर लिया है
इसके साथ ही 9 अन्य विभागों ने भी इजाद किए गए पदों की संख्या मंडल को भेज दी गई है। किस विभाग की भर्ती परीक्षा कब होगी, इसका शेड्यूल मंडल ने तैयार कर लिया है। चयन मंडल के अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग विभागों ने पदों की जानकारी भेजी है। इनमें से कुछ पदों में बाद में इजाफा किया जा सकता है।

कर्मचारी चयन मंडल ने किया बदलाव
भर्ती परीक्षाओं में अनिमितताओं और आरोपों को लेकर इस बार कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा के लिए पेपर तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। इसके लिए एक अलग एजेंसी इस पर काम कर रही है। उस एजेंसी को भी ये नहीं मालूम होगा कि वे किस एग्जाम के लिए यह प्रश्न तैयार कर रहे हैं। वे परीक्षा से पहले परीक्षार्थी के सिस्टम पर ही दिखाई देंगे।