'एक शाम सद्गुरु के नाम': प्रभु प्रेमी संघ के स्थापना दिवस पर बहेगी भक्ति की बयार, अवधेशानंद के हजारों शिष्य करेंगे सुंदरकांड

Swami Avdheshanand
X
Swami Avdheshanand
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार (15 नवंबर) को 'प्रभु प्रेमी संघ' के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन होगा। मानस भवन में सुंदरकांड, भजन संध्या और महाआरती होगी।

Swami Avdheshanand: 'प्रभु प्रेमी संघ' भोपाल शाखा का शुक्रवार (15 नवंबर) को स्थापना दिवस है। जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिष्य कार्तिक पूर्णिमा पर राजधानी भोपाल में पटोत्सव (एक शाम सद्गुरु के नाम) कार्यक्रम का भव्य आयोजन करेंगे। श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में दोपहर 3 बजे से भक्ति की बयान बहेगी। भजन संध्या के साथ सुंदरकांड की गूंज सुनाई देगी। प्रभु प्रेमी संघ ने सभी गुरु भाइयों और गुरु बहनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Swami Avdheshanand

आशाराम त्रिपाठी देंगे भजन की प्रस्तुति
प्रभु प्रेमी संघ भोपाल शाखा के कोषाध्यक्ष पंडित राम बहोरी शुक्ला ने कहा कि दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आशाराम त्रिपाठी 3.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक भजन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद महाआरती होगी। रात 8 बजे भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। पंडित राम शुक्ला ने सभी भाइयों और गुरु बहनों से पाटोत्सव उत्सव में शामिल होकर परम पूज्य सद्गुरुदेव की चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

Swami AvdheshanandSwami Avdheshanand

स्वामी अवधेशानंद ने 10 लाख साधुओं को दी दीक्षा
स्वामी अवधेशानंद गिरि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हैं। जूना अखाड़ा नागा साधुओं का बहुत पुराना और बड़ा समूह है। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने करीब 10 लाख नागा साधुओं को दीक्षा दी है। वह उनके पहले गुरु भी हैं। स्वामी अवधेशानंद एक हिंदू आध्यात्मिक गुरु, संत, लेखक और दार्शनिक हैं। हिंदू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष और वर्ल्ड काउंसिल ऑफ रिलीजियस लीडर्स के बोर्ड मेंबर हैं। उनका आश्रम कनखल, हरिद्वार में है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story