A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति लीटर 2 रुपए कम कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गईं। मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल नए रेट पर मिलने लगा है। राजधानी भोपाल में एक लीटर पेट्रोल अब 106.31 रुपए और डीजल 91.70 रुपए में मिल रहा है। दूरी के हिसाब से 20-30 पैसे कम-ज्यादा भी हैं। इंदौर में पेट्रोल 106.92 और डीजल 92.29 रुपए में मिलेगा। ग्वालियर में पेट्रोल 106.40 और डीजल 91.78 रुपए लीटर हो गया है। जबलपुर में पेट्रोल 106.49 और डीजन की नई कीमत 91.88 रुपए लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल 107.10 और डीजल 92.44 रुपए लीटर मिलेगा।

22 माह बाद घटे रेट 
बता दें कि करीब 22 महीने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट घटे हैं। इससे पहले मई 2022 में कीमतें कम हुई थीं। एमपी के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 106 से 107 रुपए और डीजल 91 से 92 रुपए प्रति लीटर में मिलने लगा है। बुरहानपुर, शहडोल, अनूपपुर और अशोकनगर में पेट्रोल सबसे महंगा है। यहां पेट्रोल 109 रुपए लीटर से ज्यादा का है। हालांकि, पहले पेट्रोल 111 रुपए प्रति लीटर तक मिल रहा था। सतना, श्योपुरकलां, रीवा, बुरहानपुर, शहडोल, अनूपपुर और अशोकनगर में एक लीटर डीजल की कीमत 94 रुपए के पार हो गई है। गिरावट से पहले रेट 96 रुपए से अधिक थे। 

दूरी के हिसाब से 10 से 20 पैसे रेट कम-ज्यादा  
बता दें कि शहरों की दूरी के हिसाब से कुछ शहरों में रेट कम-ज्यादा भी हैं। राजधानी भोपाल की बात करें तो कोलार रोड पर पेट्रोल का रेट 106.47 रुपए प्रति लीटर है, जबकि एमपी नगर, न्यू मार्केट, बिट्‌टन मार्केट जैसे इलाकों में यह 10 से 20 पैसे प्रति लीटर तक कम है। प्रदेश में अधिक दूरी वाले जिलों में भी रेट में थोड़ा अंतर है। इसकी वजह ट्रांसपोर्ट में आने वाला खर्च है। 

नए रेट: इन शहरों में इस रेट से मिलेगा पेट्रोल-डीजल 

शहर  पेट्रोल डीजल
भोपाल 106.31 91.70
इंदौर 106.92 92.29
जबलपुर 106.49 91.88
बड़वानी 108.09 93.36 
बालाघाट 108.79 93.99
बैतूल 106.97 92.31
भिंड 106.91 92.25
बुरहानपुर 109.39 94.54
धार 107.49 92.79
हरदा 106.67 92.03
खंडवा 108.63 93.85
उज्जैन 107.10  92.44 
कटनी 107.59 92.89
राजगढ़ 107.30 92.60
आगर 107.77 93.05
अलीराजपुर 108.28 93.51
अनूपपुर 109.19 94.36
अशोकनगर 109.05 92.36
छतरपुर 108.76 93.93
छिंदवाड़ा 108.16 93.40
दमोह 107.03 92.35
दतिया 107.11 92.43
देवास 106.92 92.28
गुना 107.41 92.69
नर्मदापुरम 106.29 91.69
झाबुआ 107.28 92.59 
डिंडोरी 108.04 93.30
खरगोन 107.91 93.18
मंडला 108.10 93.36
मंदसौर 107.58 92.87
मुरैना 107.07 92.40
नरसिंहपुर 106.95 92.31
नीमच 107.80 93.08
निवाड़ी 107.85 93.09
विदिशा 106.89 92.22
उमरिया 108.53 93.75
टीकमगढ़ 107.29 92.58
सिंगरौली 107.26 92.62
सीधी 107.79 93.10
शिवपुरी 107.16 92.48
श्योपुरकलां 108.82 94.00
शाजापुर 107.49 92.80
रीवा 108.87 94.06
रतलाम 106.55 91.93
सागर 107.00 92.33
सतना 108.97 94.16
सीहोर 106.51 91.89
सिवनी 107.83 93.12
शहडोल 109.19 94.36