तीन मंजिला इमारत गिरी, दादी-पोती की मौत: चार मजदूरों सहित परिवार के कई सदस्य जख्मी, बचाव कार्य में जुटीं प्रशासनिक टीमें

Multi storey building collapses in Satna: मध्य प्रदेश के सतना शहर में गुरुवार सुबह तीन मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में दबने से 8 वर्षीय बच्ची व उसके दादी की मौत हो गई है। जबकि, परिवार के अन्य सदस्य और श्रमिक जख्मी हो गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुईं हैं। नगर निगम का अमला भी जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर मौजूद है।
सतना में बहुमंजिला इमारत गिरी..बचाव कार्य जारी pic.twitter.com/4qMep5VtIG
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) February 1, 2024 परिवार के कई सदस्य जख्मी
सतना के कोतवाली थाना क्षेत्र में गौशाला चौक में रहने वाले रमेश अग्रवाल का तीन मंजिला भवन काफी जर्जर हो चुका था। नगर निगम इसे जर्जर घोषित कर गिराए जाने का नोटिस जारी किया था। गुरुवार सुबह घर में कुछ तोड़फोड़ का काम चल रहा था, तभी अचानक मकान एक हिस्सा ढह गया। इसमें 8 साल की बच्ची और बुजुर्ग महिला की हुई मौत हो गई। जबकि, परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस pic.twitter.com/AeKaz0RemT
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) February 1, 2024 मजदूर घायल, मिस्त्री लापता
हादसे के वक्त भवन में दो मिस्त्री, 2 मजदूर और मकान मालिक का परिवाार मौजूद था। भवन मालिक के परिवार, मिस्त्री और दो मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसडीईआरएफ और नगर निगम की टीमें अभी लापता मिस्त्री को तलाशने में जुटी हुई हैं। मजदूर के मलबे में दबे होने की आशंका है।
