मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए ग्वालियर समेत 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में मौसम इन दिनों पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। प्रदेश में ओले, बारिश और तेज आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से कई जिलों में हालात बदल गए हैं। शनिवार को बैतूल, श्योपुर और मुरैना समेत 8 से 10 जिलों में जमकर ओले गिरे, जिससे सड़कों पर बर्फ जैसी सफेद परत नजर आई।

27 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए ग्वालियर समेत 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और नर्मदापुरम सहित कई जिले शामिल हैं।

60 Kmph तक चलेगी हवा
मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है और 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

ओलों से बदला नजारा
शनिवार को कई जिलों में ओलावृष्टि इतनी ज्यादा हुई कि सड़कों पर सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। बैतूल, श्योपुर और मुरैना में लोगों ने कश्मीर जैसा नजारा देखा। भोपाल में भी रात के समय मौसम बदला, जबकि सीहोर, विदिशा, रतलाम और रायसेन समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और तेज हवा चली।

8 अप्रैल तक असर
मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम अगले चार दिन यानी 8 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। कुछ जिलों में तेज आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि बाकी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की हवा चल सकती है।