MP Weather: एमपी में ठंड से मिलेगी राहत; सीजन की सबसे ठंडी रात; IMD का इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

MP Weather Update Today
X
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
MP Today Weather Update: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

MP Today Weather Update: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। बुधवार-गुरुवार की रात को तापमान गिरकर 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया। इस ठंड के सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला शुक्रवार से थम सकता है। प्रदेश में अब कहीं भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

राज्य में सीजन की सबसे ठंडी रात
एमपी में बुधवार-गुरुवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सीजन में सबसे कम पारा रहा।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, सागर और चंबल संभाग के जिलों के साथ ही जबलपुर, इंदौर, सतना, रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में घना कोहरा छाए रह सकता है। इन जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह सकती है।

खिली धूप,मौसम में हुआ बदलाव
पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी सुबह कोहरा, दिनभर बादल छाए रहने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही थी। गुरुवार को मौसम में बदलाव हुआ। बुधवार को मामूली धूप निकली थी। गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था लेकिन दोपहर में तेज धूप निकली, इससे दिन का तापमान 4.1 डिग्री बढ़ गया।

ऐसा रहा गुरुवार का मौसम
मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान शिवपुरी में 4.4 डिग्री रहा, वहीं दतिया में 4.8, ग्वालियर में 5.5, अशोकनगर में 6.02 और छतरपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं अधिकतम तापमान कटनी में 17.6 डिग्री, जबलपुर में 17.5, रायसेन में 17.4, सतना में 17.2 और सीहोर में 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story