News in Brief, 26 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 26 January: मध्यप्रदेश में रविवार (26 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 26 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

तिरंगे के रंग से रंगे बाबा महाकालेश्वर
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट रविवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी के अवसर पर भगवान महाकाल को विष्णु जी के स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। उन्हें पीले वस्त्र धारण कराए गए और वैष्णव तिलक लगाकर भांग अर्पित की गई। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

गणतंत्र दिवस पर जगमगाया मध्यप्रदेश विधानसभा भवन
गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश विधानसभा भवन को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया। 26 जनवरी के लिए परिसर को ध्वजारोहण के लिए तैयार किया है। जनप्रतिनिधियों के साथ यहां गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस पर रविवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। 26 जनवरी के कार्यक्रम में झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

दिल्ली में दिखेगी मध्यप्रदेश की अनोखी झलक
नई दिल्ली के लाल किले में 26 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले भारत पर्व-2025 में मध्यप्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। भारत पर्व के माध्यम से प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि व शिल्पकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित भी किया जायेगा।
MP टूरिज्म के स्टॉल में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर और सांची स्तूप जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। हस्तशिल्प और हथकरघा स्टॉल में मध्यप्रदेश के जीआई-टैग उत्पादों और एक जिला-एक उत्पाद की झलक भी दिखेगी।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 26 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

सीएम मोहन यादव का कल से जापान दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी से जापान यात्रा के लिए रवाना होंगे। इस चार दिवसीय यात्रा के दौरान वे जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। साथ ही 24 और 25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा। भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महू में कांग्रेस की महारैली कल, खरगे, राहुल और प्रियंका भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश कांग्रेस 27 जनवरी को महू में महारैली कर रही है। कांग्रेस ने जय बापू जय भीम जय संविधान रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने यहां मोर्चा संभाल रखा है। महारैली में कर्नाटक, झारखंड, हिमाचल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के आने की संभावना है।

भोपाल में गणतंत्र का 40वां लोकोत्सव लोकरंग 26 से
गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव 'लोकरंग' का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक रवींद्र भवन में किया जाएगा। समारोह के पहले दिन 26 जनवरी को वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी। सूत्रधार ख्यात कलाकार मुकेश तिवारी होंगे। 27 से 29 जनवरी दोपहर 2 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रदर्शन भी किया जाएगा। समारोह पारपंरिक नृत्य, गायन-वादन, शिल्प और व्यंजन मेला पर केंद्रित होगा। समारोह में करीब 300 से अधिक शास्त्रीय, लोक और जनजातीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित करती बहुवर्णी वाद्य प्रदर्शनी का भी संयोजन किया रहा है। समारोह के अंतिम दिन 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर माधवास रॉक बैंड, वृंदावन की भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे।

9वीं-11वीं students नाम, जन्मतिथि की गलती में करा सकेंगे सुधार
एमपी में कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट ने परीक्षा फॉर्म जमा करने के दौरान अगर कोई गलती की है तो वे उसमें सुधार करा सकते हैं। 15 अप्रैल तक छात्र-छात्राएं आवेदन जमा करा सकेंगे। इसके संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्देश जारी किए गए हैं। कुछ शर्तों के साथ नए नामांकन भी हो सकेंगे। 500 रुपए शुल्क लगेगा। दोनों परीक्षाओं में करीब 18 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे। कक्षा 9वी व 11वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के स्टूडेंट से नामांकन फार्म जमा कराए थे। इस नामांकन में दी गई जानकारी के आधार पर ही बोर्ड की मार्कशीट तैयार होगी। नामांकन के दौरान कुछ गलतियो की बात सामने आई। जिसके चलते मंडल जानकारी में सुधार करेगा।

शिक्षक चयन परीक्षा के लिए आवेदन 28 से
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत संबंधित अभ्यर्थी 28 जनवरी से 11 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में संशोधन 28 जनवरी से 16 फरवरी तक होंगे। परीक्षा शुरू होने की संभावित तारीख 20 मार्च से है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 से 8 बजे तक रहेगा जबकि दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा।

गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में राकेश योगी अतिथि के रूप में होंगे शामिल
कूनो राष्ट्रीय उद्यान श्योपुर के राकेश कुमार योगी ई-कर्मी 76वें गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को नई दिल्ली में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इन्हें केन्द्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अतिथि के तौर पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान श्योपुर से आमंत्रित किया गया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में योगी की भौतिक ज्ञान क्षमता को देखते हुए उन्हें वर्ष 2021-22 में बीट सहायक के रूप में पदस्थ किया गया था। इस अवधि में मैदानी वन अमले के साथ रहकर वन्य एवं वन्य-प्राणी अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story