News in Brief, 12 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 12 January: मध्यप्रदेश में रविवार (12 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 12 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट रविवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल का अद्भुत श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

सीएम मोहन यादव आज कब, कहां जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर सुबह 9:00 बजे शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस पर सुबह 10:30 बजे शौर्य स्मारक में युवाओं से मिलेंगे और 3D रंगोली का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11:00 बजे रविंद्र भवन भोपाल में 'स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन' का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1:30 शाजापुर के कालापीपल पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शनधारियों की अनुदान राशि जारी करेंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की भी राशि जारी करेंगे। वहीं शाम 5 बजे जनसंपर्क विभाग की बैठक में शिरकत करेंगे। शाम 6.20 बजे रविंद्र भवन में आयोजित लोहड़ी पर्व में शामिल होंगे।

ईवी पर 1 साल प्रदेश में पार्किंग शुल्क नहीं
मध्य प्रदेश की नई ईवी पॉलिसी-2025 का ड्राफ्ट नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने तैयार कर लिया है। इसी महीने के अंत तक पॉलिसी को जारी किया जा सकता है। ड्राफ्ट के मुताबिक, ईवी को एक साल तक पार्किंग शुल्क में MP में छूट मिलेगी। मॉल और प्राइवेट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। साथ ही शुरुआती ईवी पर सब्सिडी भी मिलेगी। इसके लिए ईवी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन वाहन सब्सिडी क्लेम करना होगा। ई पालिसी 5 साल के लिए लागू होगी। पॉलिसी के तहत, ईवी को बढ़ावा देने के लिए डीजल से चलने वाली बसों और ट्रकों के ईंधन पर सेस लगेगा। 25 लाख से महंगी पेट्रोल-डीजल कारों पर भी रोड टैक्स बढ़ेगा।

MP की लाड़ली बहनों के खाते में आज आएगी 20वीं किस्त
मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के खाते में मासिक किस्त की राशि रविवार को आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर के कालापीपल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से खातों में राशि जारी करेंगे। प्रति बहना 1250 रुपए मिलेंगे। इस बार बहनों को 20वीं किस्त मिलेगी। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। पहली किस्त 10 जून 2024 को आई। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 19 किस्त मिल चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 12 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

मध्यप्रदेश में आज सूर्य नमस्कार और योग होगा
स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। मध्यप्रदेश में सूर्य नमस्कार और योग होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार में हिस्सा लेंगे और योग करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर के ग्राम डोभी के सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करेंगे। बाकी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले सूर्य नमस्कार और योग में हिस्सा लेंगे। युवा दिवस पर प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानंद का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा।

एमपी को अतिरिक्त कोटा, हजयात्रा पर जाएंगे 8000 लोग
हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल हज कमेटी से एमपी को हज का अतिरिक्त कोटा मिला है। अब प्रदेश से यात्रा पर जाने वालों की संख्या आठ हजार हो गई है। प्रतीक्षा सूची से इनका चयन किया है। यात्रियों को दो किश्ते राशि 2 लाख, 72 हजार, 300 रुपए एक साथ जमा करानी होगी। हजयात्रा के लिए पूरे प्रदेश से दस हजार लोगों ने आवेदन किए। कुर्रा के दौरान इनमें से 7010 लोगों का चयन हुआ। यह कुर्रा सेंट्रल कमेटी मुम्बई में हुआ। सेंट्रल हज कमेटी से प्रदेश को 230 सीटों का कोटा दिया गया। चुने गए यात्रियों को मैसेज के जरिए हज कमेटी ने सूचना भेज दी है। हजयात्रा के लिए चुने गए हजयात्रियों को 2 लाख, 72 हजार, 300 रुपए की राशि जमा करानी है। जमा कराने की अंतिम तारीख 23 जनवरी है।

CM मोहन यादव तीसरी विदेश यात्रा पर 27 को जापान जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही तीसरी विदेश यात्रा पर जाएंगे। CM इस बार तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्रों में शामिल जापान को चुना है। यात्रा 27 जनवरी को प्रस्तावित है। सीएम 4 दिन तक जापान के अलग-अलग शहरों में रहेंगे। मुख्य फोकस बेस्ट जापानी तकनीकों को MP की जमीन पर उतारना होगा। 24 और 25 फरवरी 2025 को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआइएस) इसका माध्यम होगी। मुख्यमंत्री जीआइएस में जापान के प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। आमंत्रण में पहली प्राथमिकता तकनीकी क्षेत्रों में बड़ा काम करने वाले उद्योगपतियों को दी जाएगी। वह भारतीय समयानुसार 31 जनवरी की शाम को वापस मप्र के लिए उड़ान भरेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story