News in Brief, 10 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 10 January: मध्यप्रदेश में शुक्रवार (10 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 10 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

सीधी में सहायक आयुक्त रिश्वत के साथ गिरफ्तार
लोकायुक्त पुलिस ने सीधी के सहायक आयुक्त को रिश्वत 5000 रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। टीआई संदीप भदौरिया ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. डीके द्विवेदी ने विभागीय कर्मचारी सुखलाल कोल से ट्रांसफर के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें 5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सुखलाल कोल ने बताया 15,000 रुपए वह पहले ही दे चुका है।

प्राइवेट स्कूल संचालक सीएम हाउस का करेंगे घेराव
मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नियमों में बदलाव को लेकर अब स्कूल संचालक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बंगले का घेराव करेंगे। 10 जनवरी को होने वाले इस घेराव में प्रदेश के अनेक जिलों से स्कूल संचालक, स्कूल डायरेक्टर भोपाल पहुंचेंगे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि इससे पहले हम सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री व अपने-अपने जिलों के विधायकों के सामने इस संबंध में गुहार लगा चुके हैं। सरकार ने मान्यता के नियमों को बहुत जटिल कर दिया है। इससे सबसे अधिक कठिनाई ग्रामीण जिलों में हो रही है। वहीं एफडी अमाउंट में बढ़ोतरी को भी वापस लेने की मांग की जाएगी। इसके लिए हम शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे लोक शिक्षक संस्थान कार्यालय से सीएम हाउस के लिए कूच करेंगे।

सीएम मोहन यादव आज, कब क्या करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। तीन विभागों के चयनित 362 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल में स्थित रविंद्र भवन में होगा। कृषि विकास विभाग के 256 कृषि विस्तार अधिकारी, 70 सहायक पशु चिकित्सक, राजस्व विभाग के 36 नव चयनित नायब तहसीलदार शामिल है।

आईएफएस मीट करेंगे शुभारंभ
सीएम डॉ मोहन आईएफएस मीट का भी शुभारंभ करेंगे। पं खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय सभागृह में 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 3:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जन कल्याण अभियान की प्रगति, मकर संक्रांति पर मनाए जाने की तैयारी, धान उपार्जन की समीक्षा, युवा दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक करेंगे। शाम 5.30 बजे राज्य स्तरीय अनुज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 7:00 बजे जनजाति कार्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक त्रिपुंड अर्पित कर दिव्य शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट शुक्रवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल का वैष्णव तिलक त्रिपुंड और त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

भाजपा 11 से मनाएगी संविधान गौरव दिवस
भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एमपी भाजपा संविधान गौरव अभियान चलाएगी। अभियान का शुभारंभ 11 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे। 25 जनवरी तक चलने वाले अभियान के माध्यम से संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार कर बाबा साहब अंबेडकर को श्रृद्धांजलि दी जाएगी। अभियान के तहत 11 से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी, महिला और युवा वर्ग, हॉस्टल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से विशेष संपर्क कर संविधान की प्रतियों का वितरण एवं जनसभाओं का आयोजन भी किया जायेगा। अभियान के समापन के दिन 25 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 10 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

कुत्ता-बिल्ली पालकों को जाना पड़ सकता है जेल!
मध्यप्रदेश में शहरी सीमा में पालतू जानवरों के पालने पर सात दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। एमपी नगर पालिका (आवारा जानवरों का पंजीकरण और उचित नियंत्रण) नियम 2023 मार्च से लागू है। नए नियम के तहत शहरी क्षेत्र में कुत्ते, बिल्ली, गाय, बैल, भैंस के साथ-साथ अन्य पशु पालने वालों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। निगम ने इसी कानून के तहत रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश जारी किया है। जिन पशुओं का रजिस्ट्रेशन है। उनका नवीनीकरण अनिवार्य है। पशु मालिक को रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान पशु चिकित्सक का सर्टिफिकेट देना होगा। इसमें बताना होगा कि पशु को कोई संक्रामक रोग नहीं है। पशु मालिक के तय समय-सीमा में यदि रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं, तो रजिस्ट्रेशन शुल्क के दस गुना पैनाल्टी लेना का प्रावधान कानून में है। कानून का पालन नहीं करने पर जेल हो सकती है। साथ में भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

बोर्ड परीक्षा पास कराने बच्चों की तैयारी को लेकर प्रिंसिपल देंगे रिपोर्ट
दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पास कराने शिक्षा विभाग से लेकर शिक्षकों तक रणनीति तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने स्कूल प्राचार्यों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में उन्हें बताना है कि वे किस तरह से पढ़ाई करा रहे हैं। प्री बोर्ड परीक्षा के बाद समीक्षा होगी। बच्चों की एक्सट्रा क्लास की संख्या बढ़ सकती है।बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी। तैयारियों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला स्तर पर निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारियों ने हाल में ही प्राचार्यो की बैठक बुलाकर उनसे तैयारी की रिपोर्ट मांगी। अब प्राचार्यों ने शिक्षकों से ब्यौरा मांगा है। इस रिपोर्ट की समीक्षा अगले हफ्ते होने जा रही प्री बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से होगी।

अब डिजि लॉकर के जरिए भी उपलब्ध होंगे बिजली बिल
अब उपभोक्ताओं को डिजि लॉकर के जरिए भी बिजली बिल उपलब्ध हो सकेंगे। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम तथा चंबल संभाग के 16 जिलों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी है। डिजि लॉकर डिजिटल इंडिया के तहत केंद्र का प्रमुख कार्यक्रम है। डिजि लॉकर उपभोक्ताओं को सार्वजनिक क्लॉउड पर सुरक्षित दस्तावेज एक्सेस प्लेटफार्म प्रदान करता है। ये डिजिटल दस्तावेज सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत कानूनी रूप से मान्य हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना और अशोकनगर दौरे पर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 और 11 जनवरी को गुना दौरे पर रहेंगे। सिंधिया 10 जनवरी को अशोकनगर होते हुए शाम 5.30 बजे गुना आएंगे। सबसे पहले सिंधिया गुना विधानसभा के सभी पांचों मंडलों में स्थित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान श्रेष्ठ बूथ समिति का सम्मान भी सिंधिया करेंगे। 11 जनवरी को केंद्रीय मंत्री सिंधिया गेहूंखेड़ा में विद्युत सब स्टेशन गेहूंखेड़ा, कलेमपुर और बनेह विद्युत सब स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सर्किट हाऊस में जन समस्या शिविर निवारण लगाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर पोस्ट ऑफिस पहुंचेंगे। यहां सिंधिया बहुतप्रीक्षित पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

चयनित अधिकारी को आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र
मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों में चयनित 362 अधिकारी, कर्मचारियों को शुक्रवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नियुक्ति पत्र बांटेंगे। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के 256 कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 70 सहायक पशु चिकित्सकों और राजस्व विभाग के 36 नव चयनित नायब तहसीलदारों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story