MP सरकार ने उठाया बड़ा कदम: नाबालिगों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को रोकने नवरात्रि में चलेगा 'अभिमन्यु अभियान'

MP Abhimanyu Abhiyan
X
MP Abhimanyu Abhiyan
मध्यप्रदेश सरकार ने नाबालिगों के साथ हो रही घटनाओं पर रोक लगाने सख्त कदम उठाया है। MP पुलिस आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने नवरात्रि में 'अभिमन्यु अभियान' चलाएगी।

MP Abhimanyu Abhiyan: मध्यप्रदेश में नाबालिगों के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। नाबालिगों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एमपी सरकार ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने व्यापक स्तर पर 'अभिमन्यु अभियान' चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से ही अभियान का आगाज होगा। 3 से 12 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 16.35 लाख रुपए खर्च होंगे।

जिलों को 25 से 40 हजार रुपए दिए गए
जानकारी के मुताबिक, जागरूकता अभियान के लिए पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के एसपी को राशि आवंटित कर दी गई है। 25 हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक जिलों के हिसाब से राशि दी गई है। नए जिले पांढुर्ना, मऊगंज और रीवा को 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। अभियान की निगरानी नोडल अधिकारी करेंगे। बड़े जिलों में चार और छोटे जिलों में दो-दो टीमें बनाई जाएंगी।

शाखा अधिकारी करेंगे निगरानी
पुलिस मुख्यालय ने अभिमन्यु अभियान को प्रभावी रूप से चलाने की योजना बनाई है। PHQ ने सभी जिलों के SP से प्लानिंग रिपोर्ट मांगी है। PHQ ने कहा कि आप अपने जिले में अभियान को किस रूप से चलाएंगे। PHQ में यह प्लान भी तैयार किया गया है कि इस बार पुलिस महिला शाखा के अधिकारी भी फील्ड में जाकर निगरानी करेंगे कि अभियान सही तरीके से चलाया जा रहा है या खानापूर्ति की जा रही है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों पर फोकस
अभिमन्यु अभियान को कहां से सबसे ज्यादा चलाने की जरूरत है इसे लेकर रूपरेखा एसपी को बताई गई है। भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे बस स्टैड, रेलवे स्टेशन और स्कूलों में प्रमुख रूप से चलाया जाएगा। समाज की मुख्यधारा से वंचित समुदाय, झुग्गी-बस्ती और मजदूर वर्गों के बीच पहुंचकर जागरूकता फैलाई जाएगी।

अभियान कितना सफल रहा इसकी भी बनेगी रिपोर्ट
PHQ के अधिकारियों के मुताबिक, अभिमन्यु अभियान को प्रभावी रूप से नवरात्र में चलाने की तैयारी है। अभियान कैसे चलेगा उसकी रिपोर्ट और बाद में अभियान कितना सफल रहा उसकी भी रिपोर्ट ली जाएगी। जिला स्तर पर नोडल अधिकारी अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story