MP में सदस्यता का रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा? वीडी शर्मा का दावा- 40 लाख से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ें  

MP BJP District President Final
X
BJP Jila Adhyaksh: MP में भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम तय; जानें कहां किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर? 
MP BJP News: एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश में 40 लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का दावा किया है।

भोपाल। देश सहित एमपी में बीजेपी व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है। इस बीच पार्टी ने एमपी में 40 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का दावा किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता न सिर्फ लक्ष्य को हासिल करेंगे, बल्कि सदस्यता का नया रिकॉर्ड भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर अब तक 40 लाख 92 हजार 401 सदस्य बनाएं जा चुके हैं, जिनमें 37 लाख 7 हजार 683 से अधिक सदस्यों ने विधिवत फार्म भरा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को संगठन पर्व का प्रथम चरण पूर्ण होगा।

वीडी शर्मा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में पार्टी के 41 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पिछली बार सदस्यता अभियान करीब 8 माह चला था, लेकिन इस बार यह 3 सितंबर को ही शुरू हुआ है। इतने कम समय में कार्यकर्ताओं ने हर तरह की मुश्किलों के बीच आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए जो उपलब्धि हासिल की है, वह गर्व करने लायक है।

किसानों ने एक दिन में बनाए 6 लाख सदस्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पर्व में रविवार का दिन किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित था, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ही दिन में 6 लाख सदस्य बनाए हैं। शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व में प्रदर्शन के आधार पर मंदसौर, इंदौर नगर, अशोकनगर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन नगर, भोपाल नगर, जबलपुर नगर, भोपाल ग्रामीण, पन्ना और आगर टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। वहीं, श्रेष्ठ 10 विधानसभा क्षेत्रों में इंदौर-1, मल्हारगढ, इंदौर-2, भोपाल मध्य, अशोकनगर, गरोठ, आगर, मंदसौर, जबलपुर कैंट एवं नर्मदापुरम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की दृष्टि से रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा की गिनती कमजोर क्षेत्रों में होती है, लेकिन वहां भी पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ काम में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी के चलते राजधानी का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, यातायात जानकारी लेकर घर से निकले

गुंडे-अपराधियों के बारे में कुछ कहेंगे कांग्रेस नेता?
वीडी शर्मा ने कहा कि जोबट के कांग्रेस विधायक के बेटे द्वारा एक बहन को प्रताड़ित किया गया है और इस मामले में विधायक के बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। क्या कांग्रेस के नेता इस बारे में कुछ बोलेंगे? उज्जैन जिले की बड़नगर के पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने जिस बहन को प्रताड़ित किया, वो न्याय की गुहार लगाती रही। क्या कांग्रेस के नेता इस मामले में कुछ बोलेंगे? बड़ा मलहरा के कांग्रेस विधायक के भाई ने सेन समाज के भाई के साथ मारपीट की, प्रताड़ित किया। क्या कांग्रेस के नेता इस मामले में जवाब देंगे? हम जानते हैं वो कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि कांग्रेस के लोग वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, समाज की राजनीति नहीं करते।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story