MP Accident News: मंडला जबलपुर हाइवे पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। एनएच-30 पर यात्रियों से भरी टूरिस्ट ट्रैवलर खाई में गिर गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि, बड़ी जनहानि हो सकती थी। तेज रफ्तार ट्राले से बचने की कोशिश में टूरिस्ट ट्रैवलर खाई में गिरने वाली थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बच गई 12 लोगों की जान
मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। जैसे ही बस खाई में पलटी तो एक पेड़ बीच में आ गया। इसी पेड़ के चलते 12 लोगों की जान बच पाई। चार यात्री हादसे में घायल हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है।
जबलपुर जा रही थी ट्रैवलर
जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट ट्रैवलर मलाजखंड से मंडला होते हुए जबलपुर जा रही थी। तभी बाबादेवरी मोड़ पर एक ट्राले ने नियम विरुद्ध जाकर विपरीत दिशा में ट्राला मोड़ लिया। ट्राले से बचने के लिए ट्रैवलर चालाक ने अपना वाहन मोड़ा लेकिन तभी उसका संतुलन बिगड़ गया।
दो घायल जबलपुर रेफर
ट्रैवलर में 12 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीण मदद के लिए आगे आए। घायलों में अनिल सोनी, डिकया वेदा, यूनुस जिलानी और साजिया जिलानी शामिल हैं। यूनुस और साजिया को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में है।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)