A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (बुधवार, 5 फरवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में दिन-रात का पारा 4.3 डिग्री तक बढ़ा है। सिवनी में रात का टेम्परेचर सबसे ज्यादा 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मंडला में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 34.7 डिग्री रहा। ग्वालियर, मंदसौर, नीमच, भिंड, दतिया, मुरैना और श्योपुर में बूंदाबांदी हुई। भोपाल में सर्द हवा चली। इंदौर, उज्जैन सहित 25 जिलों में कड़ी धूप है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलेगा। 12, 13 और 14 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में बढ़ा पारा 
भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में दिन-रात का पारा बढ़ा है। जबलपुर में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 4.3 डिग्री बढ़ा है। दमोह 3.5, खजुराहो 2.4, नवगांव 1.4, रीवा 2.6, सागर 2.7, सतना 2.3, उमरिया 1.9, गुना 3.1, खंडवा 2 और शिवपुरी में 1 डिग्री पारा बढ़ा है। भोपाल में रात का टेम्परेचर सबसे ज्यादा 3 डिग्री बढ़ा है। उमरिया 1.8, सीधी 2, सतना 1.3, रीवा 2.4, मंडला 1.3, खजुराहो 1 और दमोह में 1 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है। धार  में रात का पारा 4.7 डिग्री गिरा है। इंदौर 2.8, खंडवा -1, पचमढ़ी 1.4 और उज्जैन में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री गिरावट आई है। 

सिवनी में 18 डिग्री रात का पारा 
सिवनी में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 18 डिग्री दर्ज हुआ। टीकमगढ़ में रात का पारा सबसे कम 11.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बैतूल 16.2, भोपाल 14, धार 12.3, गुना 13.6, ग्वालियर 15, नर्मदापुर 17.6, इंदौर 13.8, खंडवा 15, खरगोन 16, पचमढ़ी 12, रायसेन 16.2, राजगढ़ 12, रतलाम 14.5,  उज्जैन 14,  छिंदवाड़ा 16.8, दमोह 16.8, जबलपुर 16.5, खजुराहो 13.2, मंडला 14.1, नरसिंहपुर 14, नवगांव 11.8, रीवा 16.8, सागर 16, सतना 16, सीधी 17 और उमरिया में 16.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 5 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

मंडला में दिन का पारा सबसे ज्यादा 
मंडला में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 34.7 डिग्री दर्ज हुआ। ग्वालियर में दिन का पारा सबसे कम 26.1 डिग्री रहा। सिवनी 33.4, जबलपुर 33.3, दमोह 33, भोपाल 31.7, इंदौर 30.6, और उज्जैन में पारा 30 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। उज्जैन 30, शिवपुरी 29.2, रतलाम 31.2, रायसेन 31.2, खंडवा 32.1, खरगोन 32, पचमढ़ी 28.9, बैतूल 32.8, धार 30.5, खजुराहो 29.8, रीवा 29.2, सागर 32.7, उमरिया 31.9 और टीकमगढ़ में 31.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

आगे क्या: 12 के बाद बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के एक्टिव होने से एमपी में मौसम बदलेगा। पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड का असर कम होगा। बुधवार से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। रात और सुबह में ठंड का असर रहेगा।  भोपाल, इंदौर-उज्जैन में पारा लुढ़केगा। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।