Logo
election banner
लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विकेट गिर रहे हैं तो भाजपा में सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को रिटायर्ड ADG ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना सहित कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है।

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश भाजपा में सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। रविवार को मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(ADG) रहे रिटायर्ड आईपीएस सुखराज सिंह ने भाजपा बीजेपी जॉइन कर ली। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सुखराज को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सुखराज सिंह पूर्व सूचना आयुक्त भी रहे हैं।  इसके अलावा पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर, पन्ना यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव भूपेंद्र सिंह राजपूत ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

VD Sharma

पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा 
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। वीडी ने कहा कि मैं सुखराज सिंह का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। सुखराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर समाज की सेवा के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूंगा। 

5379487