PM Modi Morena Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जनसभा संबोधित की। कहा, भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है। कांग्रेस के लिए परिवार ही सब कुछ है। इस देश के लिए जो  सबसे बड़ा योगदान करे, सबसे ज्यादा मेहनत करे, सबसे ज्यादा समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखने की कांग्रेस की नीति रही है। इसलिए कांग्रेस ने वर्षों तक सेना के जवानों की 'वन रैंक वन पेंशन' जैसी मांग पूरी नहीं होने दी।

PM मोदी ने मुरैना में और क्या कहा...

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने सरकार बनते ही वन रैंक वन पेंशन तो लागू की ही। हमने सीमा पर खड़े जवानों के सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के हाथ बांध रखे थे, हमने उन्हें खुली छूट दी है। कहा, अगर एक गोली आती है तो 10 गोली चलनी चाहिए। अगर एक गोला फेंकते हैं तो 10 तोपें चल जानी चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा, मध्यप्रदेश के लोग जानते हैं कि जब एक बार किसी समस्या से छुटकारा पा लें तो हमेशा उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी समस्या है। लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। कांग्रेस ने अपनी सरकारों में खराब कानून-व्यवस्था को चंबल का प्रतीक बनाया, लेकिन भाजपा राज में चंबल को गौरवशाली पहचान मिली है। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरैना की मिट्टी को नमन करते हुए कहा, कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छीनने का षडयंत्र  कर रही है। 19 दिसंबर 2011 में जब कांग्रेस सरकार थी, तब उसने धर्म के नाम पर आरक्षण देने का नोट संसद में लाई थी। 
  • नोट में कहा गया था कि OBC को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण का हिस्सा काटकर मजहब के नाम पर दिया जाएगा। दो दिन बाद 22 दिसंबर 2011 को आदेश भी निकाल दिया, लेकिन आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार के इस आदेश को रद्द कर दिया। यह सुप्रीम कोर्ट में गए, लेकिन राहत नहीं मिली।
  • 2014 में कांग्रेस ने घोषणा-पत्र में लिखा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने जरूरत पड़ी तो कानून भी बनाएंगे। जिसके बाद ओबीसी की जातियों ने एक होकर कां ग्रेस के सपनों को मिट्टी में मिला दिया और उसे सत्ता से बाहर कर दिया। इसके बाद भी कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने जो पाप किया है सुनकर आप हैरान हो जाओगे। आपके गांव में आकर कोई कह दे कि यहां के सारे लोग 'ये' नहीं 'ये' हो गए। आप मंजूर करोगे। कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम समाज के लोगों को रातों-रात OBC घोषित कर दिया। कांग्रेस ने पढ़ाई और नौकरी में OBC को मिलने वाला आरक्षण OBC समाज से छीनकर मुसलमानों को गैर-कानूनी तरीके से देना चाहती है। 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन स्वीकार किया। मां भारती के हाथों की जंजीरें काटने की बजाय कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं काट दी। उसके टुकड़े कर दिए, लेकिन कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। 
  • पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को लगता है, यही उसके फायदे के लिए सरल रास्ता है। आज फिर कांग्रेस कुर्सी के लिए छटपटा रही है। इसके लिए वह भांति-भांति के खेल खेलती है। धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं। 

खबर अपडेट हो रही है।