Logo
लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर ने BJP की सदस्यता ले ली।

भोपाल। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जाफर ने सीएम मोहन यादव, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की। इससे पहले जाफर ने अपने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बदलते हुए लिखा था कि पुरानी यादें। बता दें कि जाफर के अलावा  सोमवार को रतलाम के 64 नेताओं ने भी भाजपा जॉइन कर ली।

इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन 
मुख्यमंत्री मोहन यादव मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सय्यद जाफर को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पथरिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश श्रीधर, कांग्रेस महामंत्री मनीषा दुबे, रतलाम जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, बसपा के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महासचिव रामसखा वर्मा, पूर्व प्रचारक अभयराज सिंह, रतलाम के मध्यप्रदेश आई.टी.सेल महामंत्री अंकित पोरवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री विरेन्द्र नायमा, आलोट विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश डागी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश मैनूखेड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गालाल अटोलिया, गोपाल सिसोदिया सहित 64 से अधिक जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

जानें CCA को लेकर जाफर ने क्या लिखा 
सैयद जाफर ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि CCA को लेकर भारत की मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट क्यों गई है? क्या मुस्लिम लीग यह चाहती है कि...पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान के मुस्लिम को हिन्दुस्तान की नागरिकता दे दी जाए? CAA के मामले में मुस्लिम लीग और केजरीवाल जैसे नेता भ्रम फैला रहे हैं। जाफर ने आगे लिखा है कि हकीकत तो यह है कि इस कानून से भारतीय मुस्लिम का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। 

जाफर की एक्स पर पोस्ट: लिखा- पुरानी यादें  

5379487