भोपाल में कांग्रेस को झटका: आलोक शर्मा के नामांकन से पहले सूनील सूद और पार्षद प्रियंका सहित 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Bhopal Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। भोपाल के पूर्व महापौर सूनील सूद ने गुरुवार को कुछ पार्षदों और तकरीबन 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली।
LIVE: भोपाल में आयोजित नामांकन सभा में सहभागिता#AbkiBaar400Paar#PhirEkBaarModiSarkar https://t.co/TmDGLAs6fr
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 18, 2024 भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरा है। उससे पहले हुई सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व महापौर सुनील सूद, पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित 300 कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
कैलाश मिश्र की बहू प्रियंका भी भाजपा में शामिल
सुनील सूद ने बुधवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा कांग्रेस के भोपाल जिलाध्यक्ष रहे हैं। पिछले दिनों कैलाश मिश्र ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को बहू प्रियंका ने भाजपा की सदस्यता ले ली।
नरेला से लड़ा था विधानसभा का चुनाव
सुनील सूद 90 के दशक में भोपाल नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2008 में वह भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मंत्री विश्वास सारंग के हाथों का हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सुनील सूद कांग्रेस की सियासत में हाशिए पर थे।
