Latest MP News 22 September 2024 : दमोह में वन अमले पर हमला, सरकारी स्कूलों से कम हो गए 7 लाख बच्चे

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जोरों पर है। रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सांबा सीट पर दो चुनावी सभाएं करेंगे। वह यहां भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • दमोह में वन अमले पर हमला
    दमोह जिले में वन अमले पर हमले की वारदात सामने आई है। तेजगढ़ रेंज की खामखेड़ा बीट में शनिवार रात कुछ लोग फॉरेस्ट के प्लांटेशन में जुताई कर रहे थे। सूचना मिलते ही रेंजर नीरज पांडे के साथ अमला और तेंदूखेड़ा की डायल 100 पुलिस पहुंची। इसी दौरान करीब 20 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीटगार्ड से मारपीट करने लगे। रेंजर बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
  • CM मोहन यादव जम्मू कश्मीर दौरे पर
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 22 सितंबर को जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। सीएम यहां विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। जम्मू में सीएम दो जनसभाएं कर सांबा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के लिए वोट मांगेंगे।
  • सीएम मोहन यादव सुबह 9 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से उड़ान भरेंगे और 11 बजे जम्मू कश्मीर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:15 बजे सांबा जिले के घगवाल स्थित मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट और रामलीला मैदान गुर्हा सलाठिया में सभाएं करेंगे।
  • सरकारी स्कूलों से कम हो गए 7 लाख स्टूडेंट
    मध्य प्रदेश की सरकारी स्कूलों से बच्चों की संख्या लगातार घट रही है। इस सत्र में तकरीबन 7 लाख छात्र कम हुए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अभी 56 लाख स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। गणवेश, मध्याह्न भोजन और स्कॉलरशिप के बावजूद स्टूडेंट सरकारी शिक्षा पर भरोसा नहीं कर पा रहे। 5,500 स्कूलों में एक भी एडमिशन नहीं हुए।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story