Latest MP News 13 September 2024: इटारसी में जीतू पटवारी की आमसभा, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 31 दिसंबर तक

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
Madhya Pradesh Today News Hindi: नर्मदापुरम में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा 13 सितंबर को निकाली जाएगी। बाबा महाकाल का शुक्रवार को गणेश जी के रूप में शृंगार किया गया।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं।हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

इटारसी में PCC चीफ जीतू पटवारी की आमसभा
नर्मदापुरम में कांग्रेस पार्टी की किसान न्याय यात्रा (ट्रैक्टर रैली) आज 13 सितंबर शुक्रवार को निकाली जाएगी। इटारसी से किसान यात्रा शुरू होकर नर्मदापुरम पहुंचेंगी। सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ यात्रा पीपल चौक पर पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे आभार सभा के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यात्रा और आमसभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह शामिल होंगे। सुबह 11.30 बजे प्रदेशाध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे। कांग्रेस का दावा 400 ट्रैक्टर और 8 हजार कार्यकर्ता-किसान न्याय यात्रा में होंगे शामिल।

सीएम मोहन आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कई बैठकें करेंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान पहुंचेंगे। मां नर्मदा की जल को निर्मल तथा प्रवाह को अविरल बनाए रखने के संबंध में गठित मंत्रिमंडल समिति की बैठक में शामिल होंगे। 1:30 बजे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 320 जयंती आयोजन के लिए गठित समारोह समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 03 बजे रानी दुर्गावती की 520 जयंती के अवसर पर प्रस्तावित आयोजन के संबंध में बैठक होगी। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे विक्रमोत्स्व के आयोजन के संबंध में बैठक लेंगे।

बाबा महाकाल का विघ्नहर्ता स्वरूप में शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकालेश्वर को सिंदूर आभूषण और रजत मुकुट अर्पित कर भगवान गणेश जी के रूप में श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

मैनिट में तीन दिवसीय 'तूर्यनाद' 24' आज से
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के मौके पर होने वाला अंतर्महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का हिंदी महोत्सव तूर्यनाद-24 इस बार 13 से 15 सितम्बर के मध्य मैनिट परिसर में होगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। जिनका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र प्रेम एवं सांस्कृतिक लगाव को बढ़ाना है। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 31 दिसंबर तक
मध्य प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में खरीदी कार्य के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

चंबल के कुख्यात डकैत गुड्‌डा गुर्जर को उम्रकैद
चंबल के कुख्यात डकैत गुड्‌डा गुर्जर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मुरैना के नूराबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने उसे दंडित किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, जिन्हें सजा भी हो चुकी है। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद से ही डकैत गुड्‌डा गुर्जर ग्वालियर केंद्रीय जेल में बंद है। उस पर हत्या के तीन और हत्या के प्रयास के पांच मामलों सहित करीब 28 से 30 डकैती के मामले भी दर्ज हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story