Latest MP News 25 August 2024: कूनो के चीते मानसून के बाद बाड़े से होंगे आजाद, भोपाल में पुलिसकर्मी पर चढ़ाई गाड़ी 

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
Madhya Pradesh Today News Hindi: कूनो नेशनल पार्क में लाए गए अफ्रीकी चीते मानसून के बाद खुले जंगल में घूम सकेंगे। भोपाल में डॉक्टर दंपती को खाने में नशीला पदार्थ देकर नौकर-नौकरानी पांच लाख का माल लेकर भाग गए।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं।हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

सागर में अजगर ने बकरे को निगला
सागर में 12 फीट के अजगर ने बकरे को निगल लिया। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर ने बकरे को अचानक उगल दिया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के रिछावर गांव की है। अजगर का वजह करीब 50 किलो है।

भोपाल में आरक्षक के पांव पर चढ़ाई गाड़ी
एमपी की राजधानी भोपाल में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरआरएल तिराहा पर सड़क किनारे कार खड़ी कर युवक शराब पी रहा था। बागसेवनिया थाने के आरक्षक सुमन कुमार ने उसे घर जाने को कहा। इस पर आरोपी ने बहस शुरू कर दी। आरक्षक ने थाने चलने की बात की तो आरोपी ने उसके साथ झूमाझटकी की। भागते हुए आरोपी ने कार का एक पहिया आरक्षक के पांव पर चढ़ा दिया। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने रविवार सुबह केस दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

मोहन यादव आज इंदौर, धार और खजुराहो दौरे पर रहेंगे
सीएम डॉ मोहन यादव आज इंदौर में कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धार और खजुराहो जाएंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। मोहन यादव गीता भवन इंदौर में व्याख्यान माला को संबोधित करेंगे। 10 बजे विधानसभा क्रमांक 1 में सुभाष मंडल एयरपोर्ट रोड नरसिंह वाटिका में सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) की कार्यशाला को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:15 बजे एयरपोर्ट इंदौर से अमझेरा जिला धार के लिए रवाना होंगे। शाम 4:00 बजे अमझेरा से खजुराहो रवाना होंगे। रात 9.35 बजे खजुराहो से भोपाल आगमन।

एमपी में पहली बार जन्माष्टमी पर खुलेंगे स्कूल
मध्यप्रदेश में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को स्कूल खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा है कि जन्माष्टमी के दिन स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा और मित्रता के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले सरकार ने जन्माष्टमी के दिन अवकाश घोषित किया था।

कूनो के चीते मानसून के बाद बाड़े से होंगे आजाद
कूनो नेशनल पार्क में लाए गए अफ्रीकी चीते फिर से खुले जंगल में घूम सकेंगे। घूमने से पहले इनके स्वास्थ्य जांच होगी। मानसून के बाद इन्हें खुले में छोड़ा जा सकता है। अभी यहां 25 चीते हैं। इनमें 13 वयस्क और 12 शावक हैं। चीता पवन पहले से ही खुले जंगल में है। कूनो में चीतों की लगातार मौत के बाद इन्हें बाड़े में बंद कर दिया गया था।

खाने में नशीला पदार्थ देकर डॉक्टर के घर चोरी
भोपाल के चूनाभट्टी में रहने वाले डॉक्टर दंपती को खाने में नशीला पदार्थ देकर नौकर और नौकरानी पांच लाख का माल लेकर भाग गए। दोनों पांच साल से फरियादी के घर काम कर रहे थे और बेहद भरोसेमंद थे। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला डॉक्टर के पिता बैंग्लुरु से भोपाल पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story