Latest MP News 19 Agust 2024:  मोहन यादव उज्जैन, शिवराज भोपाल में बंधवाएंगे राखी, सागर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
सीएम मोहन यादव उज्जैन में ही राखी बंधवाएंगे। कमलनाथ छिंदवाड़ा तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में बहनों से राखी बंधवाएंगे। सागर में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

मोहन यादव उज्जैन, शिवराज भोपाल में बंधवाएंगे राखी
सीएम मोहन यादव सोमवार को उज्जैन में ही रहकर राखी बंधवाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी अपने गृह क्षेत्र धार में त्योहार मनाएंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खुरई के बडोदिया नोनागिर हत्याकांड की पीड़ित महिला से राखी बंधवाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में अपने आवास पर बहनों से राखी बंधवाएंगे।

रक्षाबंधन सभी त्योहारों का राजा है...

सागर में पति-पत्नी की एक्सीडेंट में मौत
सागर में रक्षाबंधन त्योहार के चलते पत्नी को मायके छोड़ने जा रहे पति की बाइक को बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सावर पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। एक साल का बेटा और बेटी घायल हैं। अनगौर बिजावर निवासी सरमन पटेल और उसनकी पत्नी बसंती बाई पटेल की मौत हुई है। एक साल के बेटे और तीन साल की बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस दुर्घटना कर भागी बस की तलाश कर रही है।

चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
गुना के आरोन इलाके में पिछले एक महीने में हुई कई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 6 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना में दर्ज FIR की निरस्त
इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में बुजुर्ग दंपती, ननद और अन्य के खिलाफ दर्ज केस को निरस्त कर दिया है। पति की मृत्यु हो जाने के बाद भी पत्नी ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज करवा दिया था। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद न केवल केस खारिज किया बल्कि यह भी कहा कि यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि महिला द्वारा कानून का दुरुपयोग किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story