Latest MP News 09 Agust 2024: हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को 1 करोड़ देगी MP सरकार, CM मोहन यादव ने वीडियो कॉल कर बधाई दी

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाएं अब निजी सेंटरों में भी नि:शुल्क सोनोग्राफी करा सकेंगी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला शुक्रवार, 9 अगस्त को इस सुविधा का शुभारंभ करेंगे। 

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

  • CM हाउस में महिला सरपंचों का सम्मान
    मध्य प्रदेश की महिला सरपंचों ने शुक्रवार, 9 अगस्त को सीएम हाउस में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित 'रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम'
  • हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को 1 करोड़ देगी MP सरकार
    पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को ब्रांज मेडल मिलने से पूरा देश उत्साहित है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। साथ ही हॉकी टीम के खिलाड़ी व मध्यप्रदेश के गौरव विवेक प्रसाद सागर को वीडियो कॉल कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विवेक को 1 करोड़ दिए जाने की घोषणा की है। कहा, हॉकी टीम ने जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

  • विश्व आदिवासी दिवस पर
    विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार, 9 अगस्त को पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल्य इलाकों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आदिवासी समुदाय के लोग अपने आराध्य देव की पूजा कर समाज को समृद्ध आदिवासी परंपराओं से अवगत कराने का प्रयास करेंगे।
  • नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा
    डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार को रीवा में नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा का शुभारंभ करेंगे। हर माह की 9 और 25 तारीख को निजी सेंटरों में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की यह सुविधा दी जाएगी।
  • बीजेपी की बैठ
    भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठकें शुक्रवार, 9 अगस्त से शुरू होंगी। इन बैठकों में हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुक्रवार, 9 अगस्त को भाजपा मध्य प्रदेश छोड़ो आंदोलन शुरू करेगी। पूव्र नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बहाने भाजपा को घेरने की विशेष रणनीति तैयार की गई है। भिंड के लहार में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य सीनियर नेता शामिल होंगे।
  • नागपंचमी पर होंगे दंगल
    नागपंचमी का पर्व शुक्रवार को देशभर में उत्साह से मनाया जा रहा है। सुबह से लोग नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध पिला रहे हैं। नाग मंदिर और शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। अखाड़ों में विशेष दंगल का आयोजन किया गया है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story