Latest MP News 08 July 2024: सतना में कांग्रेस को झटका, 3 पार्षद भाजपा में शामिल, CM बोले-छिंदवाड़ा की तरह अमरवाड़ा भी जीतेंगे

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
Madhya Pradesh Today News Hindi: अमरवाड़ा उपचुनाव का चुनाव प्रचार सोमवार (8 जुलाई) को शाम 6 बजे थम जाएगा। CM मोहन यादव, वीडी शर्मा, कमलनाथ, जीतू पटवारी व उमंग सिंघार सहित अन्य नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • कांग्रेस को सतना में तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन पार्षद राजेश सूर्यवंशी (वार्ड-27), अच्छेलाल कोल (वार्ड-30 ) व सौरभ मलिक (वार्ड-43) ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भोपाल में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। महापौर योगेश ताम्रकार भी मौजूद रहे।
    Satna Congress Parsad join BJP
    भोपाल में भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस पार्षद सौरभ मलिक, राजेश सूर्यवंशी और अच्छेलाल कोल।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अमरवाड़ा पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा, छिंदवाड़ा लोकसभा की तरह अमरवाड़ा में भी हम कांग्रेस को हराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता को धोखा दिया है। यहां की जनता अब कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली।
  • भोपाल की हमीदिया अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया। यहां के इमरजेंसी केबिन की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। हादसे के वक्त सीएमएचओ मरीजों को देख रहे थे। गनीमत रही कि फाल सीलिंग उनके ऊपर नहीं गिरी। यह बिल्डिंग करोड़ों की लागत से बनी कुछ महीनों पहले ही बनकर तैयार हुई है। पहली बारिश नहीं झेल पाई।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story