Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को तेलंगाना और वीडी शर्मा झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। इधर, इंदौर और चंबल में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • उज्जैन में बैंककर्मी की हत्या 
    उज्जैन में 2.5 लाख उधारी लेकर युवक ने बैंककर्मी की हत्या कर दी। आरोपी रकम नहीं लौटाना चाहता था और बैंककर्मी को सुनसान जगह ले जाकर बातों में उलझाया। छिपे बैठे उसके दो साथियों ने गले में फंदा डालकर बैंककर्मी की हत्या कर दी। 
  • बाबा महाकाल की शरण में रेसरल साक्षी मलिक
    रेसरल साक्षी मलिक ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उनके पति पहलवान सत्यव्रत कादियान भी साथ रहे। काल भैरव मंदिर में साक्षी ने भगवान के कान में अपनी मनोकामना कहीं। देव दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात किया। कहा, महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं। 
  • बसपा नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार 
    छतरपुर में बसपा नेता की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रानू राजा उर्फ़ राजकुमार सिंह पर 90 हजार का इनाम घोषित था। 4 मार्च को आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गजराज पैलेस के पास महेंद्र की हत्या की थी। आरोपी पहले भी चार हत्याएं कर चुका है। 
  • निलंबित एएसआई की मौत, भाई भाभी पर आरोप 
    खरगोन के निलंबित एएसआई व लेकु निवासी दिग्विजय सिंह चौहान की शुक्रवार को मौत हो गई। वह धार में 34 बटालियन में बतौर ASI पदस्थ थे। आर्थिक अनियमितता के मामले में हुई निलंबन कार्रवाई के बाद हिस्सा बांट के लिए घर गए थे, लेकिन मौत हो गई। भाई, भाभी और भतीजे पर जबरन जहर पिलाने का आरोप है। उनका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। 
  • जोबट में दिन दहाड़े लूट 
    आलीराजपुर जिले के जोबट में शुक्रवार को दिनदहाड़े डकैती की वारदात से सनीसनी फैल गई। हथियारों से लेश बदमाशों ने सोनी मोहल्ले में स्थित आरजे ज्वेलर्स की दुकान से 5 किलो से अधिक गहने लूट ले गए। वारदात का विरोध करने पर लुटेरों ने  सराफा कारेबारी गजेंद्र सोनी की पत्नी पर जानेला हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
     
  • खजुराहो में बेपटरी हुई ट्रेन 
    खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस गुरुवार शाम बेपटरी हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह ट्रेन खजुराहो स्टेशन से शाम 6:35 बजे रवाना होती है। रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया, यार्ड से प्लेटफार्म पर लगाते समय ट्रेन की स्लीपर बोगी S2 ट्रैक से उतर गई थी। बोगी को वापिस ट्रैक पर लाने का कार्य पूर्ण कर रात 11 बजे ट्रेन रवाना कर दी गई। 
  • रेत माफिया और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग 
    चंबल में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस पर फायरिंग कर अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि, सरायछोला व देवगढ़ थाने की पुलिस ने भी 40 राउंड फायर कर जब्त वाहन सरायछोला थाने में खड़े करवा दिए। 
  • पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला 
    इंदौर के कनाडिया बायपास में बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी प्रदीप कश्यप और अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना के बाद आरोपियों की तलाशी तेज कर दी है। 
  • CM मोहन यादव तेलंगाना दौरे पर 
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को तेलंगाना दौरे पर हैं। सीएम शाम 6.25 बजे यहां हनुमाकोंडा जिले के हंटर रोड स्थित डी कन्वेंशन हॉल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वीडी शर्मा 7 दिन झारखंड में रहेंगे
    मप्र भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 7 दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। 24 मई से 30 मई तक झारखंड में वह देवघर, दुमका और गोड्डा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।  
  • भोजशाला में ASI सर्वे के बीच नमाज 
    धार की भोजशाला में 64 दिन से ASI का सर्वे जारी है। एएसआई की 11 सदस्यीय टीम 45 मजदूरों के साथ सर्वे कर रही है। इस सर्वे के बीच शुक्रवार को भोजशाला परिसर में नमाज भी होगी। मंगलवार को यहां हिंदुओं को पूजा की अनुमति भी मिली है।  
5379487