Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; Live Update 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को सागर में भाजपा लता वानखेड़े की नामांकन रैली में शामिल हुए। रोड-शो और जनसभा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, सागर ही पूरा देश मोदीमय है। हम सभी सीटें जीतेंगे। 
     
  • शिवराज बोले-MP की सभी सीटें जीतेगी भाजपा 
    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  छिंदवाड़ा सहित MP की सभी 29 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है। सोमवार को एक चुनावी सभा के बाद शिवराज ने मीडिया को बताया कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना चाहते हैं। 
     
  • EVM लोड ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप 
    जबलपुर में गुरुवार सुबह 9.30 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से लोड ट्रक में आग लग गई। कृषि विश्वविद्यालय के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर का काबू पा ली है। आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सीधी और शहडोल सहित MP की 6 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान है। 
  • MP की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना 
    छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी, शहडोल, जबलपुर और बालाघाट सहित मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान है। गुरुवार दोपहर तक सभी पोलिंग बूथों पर मतदान दल इवीएम, वीवीपैट सहित अन्य जरूरी साम्रगी लेकर पहुंच जाएंगी। मतदान से 48 घंटे पहले से चुनावी शोरगुल बंद है। प्रत्याशी वन टू वन संपर्क कर जरूर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। 
  • मुख्यमंत्री सागर भोपाल और पन्ना में करेंगे चुनाव प्रचार 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को भोपाल, सागर और पन्ना में चुनावी सभा करेंगे। CM मोहन यादव सुबह 10.30 बजे भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा का नामांकन दाखिल कराएंगे। 12.35 बजे सागर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। शाम 6 बजे पन्ना जिले के पवई में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के साथ रोड-शो करेंगे। मुख्यमंत्री कुआतात स्थित मां कंकाली मंदिर में दर्शन पूजन कर रात 10:10 बजे खजुराहो से भोपाल रवाना होंगे।
  • जीतू पटवारी की तेंदूखेड़ा और गाडरवारा में चुनावी सभा 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को होशंगाबाद लोकसभा में चुनाव प्रचार करेंगे। जीतू पटवारी नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में 1 बजे और गाडरवारा में 2:30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पक्ष में जनसभा करेंगे।