Ladli Behna Yojana: 'करोड़ों लाड़ली बहनों' को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार; इतनी महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे!

Ladli Behna Yojana When will 21st installment come to account of Ladli Sisters February 2025? latest updates
X
Ladli Behna Yojana: 'लाड़ली बहनों' के खाते में कब आएगी 21वीं किस्त?; जानिए ताजा अपडेट
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की करोड़ों 'लाड़ली बहनों' को 20वीं किस्त का इंतजार है। CM मोहन यादव रविवार (12 जनवरी) को 13वीं बार बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की करोड़ों 'लाड़ली बहनों' के लिए फिर खुशखबरी है। CM मोहन यादव 'युवा दिवस' पर बहनों को तोहफा देंगे। रविवार (12 जनवरी) को शाजापुर से मोहन यादव 'लाड़ली बहना योजना' की 20वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। हर माह की 10 तारीख या इससे पहले मिलने वाली किस्त इस बार देर से मिल रही है। सीएम ने शुक्रवार को कहा था कि रविवार को 'स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन' का शुभारंभ होगा। इसी दिन लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करूंगा।

जानें मोहन यादव कितने बार जारी कर चुके किस्त
'मोहन सरकार' जनवरी में 13वीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक कर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव 13वीं बार बहनों को तोहफा देंगे।

1.26 करोड़ बहनों को ही मिलेगा पैसा
बता दें कि इस बार 1.29 करोड़ की जगह 1.26 करोड़ महिलाओं को ही राशि मिलेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि 1 लाख 63 हजार महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया है। इन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है। जिसके कारण महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित किया है। विभाग ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि लाभार्थी महिलाओं के खाते में ही राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर सहित 23 जिलों में बारिश का अलर्ट; इन 7 शहरों में ओले भी गिर सकते हैं

महिला श्रमिकों को 5 हजार का इंसेटिव
मोहन सरकार महिला श्रमिकों को 5 हजार का इंसेटिव देने की योजना बना रही है। रेडीमेड गारमेंट पर आधारित अलग-अलग प्रकार के कारखाने खुलने जा रहे हैं। इनमें से कुछ कारखानों की शुरुआत भी हो चुकी है, जिनमें महिला श्रमिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। सीएम ने कहा कि हमने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए उन्हें हम पूरा कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए बेहतर योजना लेकर आ रहे हैं।

शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 19 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। इस बार 20वीं किस्त बहनों के खाते में ट्रांसफर होगी।

लाड़ली बहना योजना की पात्रता शर्तें

  • जन्म तिथि: योजना में आवेदन करने के लिए महिला का जन्म 1 जनवरी 1963 के बाद और 1 जनवरी 2000 से पहले होना चाहिए।
  • स्थानीय निवासी: महिला को मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी होना चाहिए।
  • विवाहित महिलाएं: इसमें विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।
  • आय की सीमा: महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • टैक्सपेयर का न होना: महिला या उनके परिवार में कोई भी टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।
  • भूमि और संपत्ति की सीमा: यदि परिवार संयुक्त है, तो परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • सरकारी नौकरी: परिवार में किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं करनी चाहिए।
  • वाहन की स्थिति: परिवार के पास ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • पेंशन का लाभ: यदि महिला की उम्र 60 वर्ष से कम है और वह पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 1250 रुपये प्रति माह से कम प्राप्त कर रही है, तो उसे भी 1250 रुपये तक पेंशन दी जाएगी।
  • आयु की शर्त: आवेदन करने वाले महिला की उम्र उस साल 1 जनवरी तक 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए, और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story