खंडवा में सेल्स टैक्स कार्यालय में भीषण आग लगी। झाड़ियों को जलाने के दौरान आग फैली, बिल्डिंग के अंदर सबकुछ जलकर खाक।

Khandwa Fire: खंडवा के सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में रविवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, झाड़ियां साफ करने के लिए आग लगाई गई थी लेकिन आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण बिल्डिंग का सबकुछ स्वाहा हो गया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगीं हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण लापरवाही है। रविवार को अवकाश था इसी कारण जनहानि नहीं हुई। हालांकि दफ्तर के अंदर सब कुछ जल गया। दमकल की तीन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।

झाड़ियां साफ करने के लिए लगाई थी आग
यह बात सामने आई है कि, परिसर में सूखी झाड़ियां थीं। इन्हीं झाड़ियों को साफ करने के लिए आग लगाई गई थी। तेज हवा के कारण आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

बिडलिंग में लगी आग इतनी भीषण है कि, दूर से ही आसमान में काला धुआं देखा जा सकता है। पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने के प्रयास में लगे हैं।

दफ्तर के अंदर कम्प्यूटर-फाइल सब जला
सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में लगी आग इतनी भीषण है कि, दफ्तर के अंदर कम्प्यूटर-फाइल सब चुका है। दफ्तर के अंदर का फर्नीचर भी जलकर खाक हो गया।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)