Katni Tiger Video: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सडार के जंगलों से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया। वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस जगह टाइगर को देखा गया वो गांव से करीब चार सौ मीटर दूर बताई जा रही है।
अकेले जंगल की ओर न जाएं
गांव के पास टाइगर के मूवमेंट के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। आसपास के इलाके में गश्त दी जा रही है और ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। बाघ का वीडियो किसी ग्रामीण द्वारा बनाया गया है।
आस्था से जोड़कर देखा जा रहा वीडियो
वन विभाग के लोगों का कहना है कि, खुजली मिटाने के लिए वन्य जीव ठोस सतह पर अपनी त्वचा रगड़ते हैं लेकिन ग्रामीण इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि, गांव के पास आकर बाघ द्वारा मंदिर में शिवलिंग को इस तरह स्पर्श करना किसी मनमोहक दृश्य से कम नहीं।
यह भी पढ़ें: MP में ऑनलाइन ऐप से हो रही है गिद्धों की गणना
यह भी पढ़ें: रामेश्वर शर्मा ने हेमंत कटारे की आड़ में नेता विपक्ष पर कसा तंज
यह भी पढ़ें: MP की नई आबकारी नीति लागू
यह भी पढ़ें: भिंड में भीषण सड़क हादसा
यह भी पढ़ें: 19 साल के NEET कैंडिडेट का वीडियो वायरल
देखिए वीडियो
इंसानी आबादी के काफी करीब आ गया बाघ
जानकारी के अनुसार सडार के जंगलों में पहले भी कई बार टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। इस बार बाघ इंसानी आबादी के काफी करीब आ गया। इसी कारण वन विभाग की टीम इलाके में लोगों को चौकन्ना कर रही है।