Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024: राज्य शासन ने पर्यटन विकास बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय को नया संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिाकरी नियुक्त किया है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की डेट घोषित होने से कुछ देर पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर राकेश सिंह का तबादला कर दिया। अब वह मत्स्य महासंघ का प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राकेश सिंह की जगह मप्र पर्यटन विकास बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक क्षोत्रिय संभालेंगे। MP सरकार ने IAS विवेक क्षोत्रिय को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पदेन अपर सचिव विधि और विधायी कार्य (केवल निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए) पद पर पदस्थ किया है।

MP में 29 पुलिस अफसरों के तबादले
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शनिवार को दो IPS और राज्य पुलिस सेवा के 29 अफसरों के तबादले किए हैं। चुनाव आयोग शनिवार शाम 3 बजे प्रेस कान्फ्रेंस कर आम चुनाव के तारीखों का ऐलान कर रहे थे। तभी विवेक क्षोत्रिय को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने का आदेश वायरल होने लगा। इससे चंद घंटे पहले मप्र सरकार ने 29 पुलिस अफसरों के तबादले किए थे। इनमें आईपीएस शामिल थे। पूरी सूची देखने के लिए पढ़ें यह खबर...

5379487