Ayodhya Ram Mandir उद्घाटन के दिन इंदौर बनाएगा विश्व रिकॉर्ड, जानें क्या है प्रशासन की तैयारी  

Indore mayor meeting
X
Indore mayor meeting
Pran Pratishtha ceremony: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इसे लेकर देशभर में उत्सव का महौल है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इस दिन विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी हैं। 22 जनवरी को इंदौर में 1.08 करोड़ दीये जलाकर दिवाली सा उत्सव मनाया जाएगा। 

Pran Prathishtha ceremony: इंदौर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14 जनवरी से महोत्सव शुरू हो जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, बाजार आकर्षक तरीके से सजाए जाएंगे। आतिशबाजी के साथ प्रसाद व कपड़ों का वितरण भी होगा। शुक्रवार को इसके लिए हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। पार्षद क्षेत्र के स्कूलों में राम मंदिर पर पेंटिंग स्पर्धा कराई जाएगी। इसमें 31 हजार बच्चे शामिल होंगे। नगर निगम प्रशासन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करेगा।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर के प्रमुख चौराहों पर भगवान राम की एक्रेलिक आकृति लगाई जाएंगी। 56 दुकान, सराफा व चाट-चौपाटी पर 22 को स्थानीय गायकों के गाए श्रीराम धुन प्रसारण होगा। जो संस्थान व संगठन अच्छा डेकोरेशन करेगा, उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। राजबाड़ा पर बड़ी एलईडी स्क्रीन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव होगा। 5100 किलो लड्डू का वितरण होगा। होटलों में श्रीराम की प्रतिकृति लगाकर सेल्फी प्वॉइंट बनाए जाएंगे।
  • 05 किलो चांदी
  • 18 इंच ऊंची
  • 14x14 लंबी-चौड़ी
  • 01 माह में हुआ तैयार

श्रद्धालु ने बनवाया चांदी का दीपक
रामलला के लिए रतलाम के श्रद्धालु ने 5 किलो चांदी का दीपक बनवाया है। इसे उदयपुर-जयपुर के कारीगरों ने एक माह में बनाया है। यह दीपक गर्भगृह में रखा जाएगा। श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर के ट्रस्टी संजय दलाल ने बताया कि दानदाता को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इसके लिए इजाजत मिल गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story