इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दिन का तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आंगनवाड़ी केंद्रों का समय भी बदला
परीक्षाएं पहले से तय समय के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। आईएमडी ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। भोपाल केंद्र द्वारा जारी अलर्ट में 16 जिलों को शामिल किया गया है। यह इस सीजन का पहला बड़ा हीट वेव अलर्ट है। इसमें अगले चार दिनों तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब इंदौर के सभी आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था खास तौर पर छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है।
इन जिलों में ज्यादा असर की संभावना
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रशासनिक कार्य पहले की तरह जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस समय बहुत तेज धूप पड़ रही है। ऐसे में बच्चों को तेज धूप से बचाना पहली प्राथमिकता है। इसलिए समय में यह बदलाव किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की है। जिन जिलों में हीट वेव का असर ज्यादा रहने की संभावना है, उनमें रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और हरदा भी प्रभावित हो सकते हैं।
10 अप्रैल के बाद से बढ़ रहा तापमान
इसके अलावा आईएमडी ने नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। इनमें से कुछ जिलों में पहले से ही गर्मी जैसे हालात देखे जा रहे हैं। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और मंडला में पहले ही तापमान में तेजी आई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में इस तरह की गर्मी सामान्य होती है। 10 अप्रैल के बाद से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है।