क्रिसमस पर बवाल: इंदौर में नगर निगम टीम पर हमला, 20 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ी, गायों को लेकर विवाद

Indore Nagar Nigam Team Attack
X
क्रिसमस पर बवाल: इंदौर में नगर निगम टीम पर हमला, 20 से ज्यादा गाड़ियों तोड़ी, गायों को लेकर विवाद
इंदौर में क्रिसमस के दिन हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नगर निगम टीम पर हमला कर दिया। बुधवार (25 दिसंबर) सुबह यह लोग गायों का बड़ा तोड़ने द्वारिकापुरी और राजेंद्र नगर गए थे।

Indore Nagar Nigam Team Attack: मध्य प्रदेश के इंदौर में क्रिसमस के दिन बड़ी वारदात सामने आई है। बुधवार (25 दिसंबर) सुबह अतिक्रमण हटाकर लौट रही नगर निगम टीम कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। घटना फूटी कोठी इलाके की है। नगर निगम कमिश्नर ने आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर नगर निगम के हवा बंगला जोन की टीम बिजलपुर इलाके में कार्रवाई करने गई थी। वह बाड़ा हटाने के आद मवेशियों को वाहन लेकर लौट रहे थे, तभी बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। नगर निगम के कर्मचारियों ने रोका तो उनसे भी मारपीट शुरू कर दी।

लाठी-ठंडे लेकर पहुंचे हमलावर
इंदौर में नगर निगम टीम पर हुए हमले के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाठी ठंडे लिए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी बबलू कल्याणे और उनके सहयोगियों से झूमाझटकी कर रहे हैं। वह जमीन पर गिर गए तो मारपीट भी की गई है। 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ हुई है।

खुद को बताया बजरंग दल का सदस्य
स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों में से कुछ लोग खुद को बजरंग दल के सदस्य बता रहे थे। वह मवेशियों को वाहनों में इस तर ठूंसकर ले जाने का विरोध कर रहे थे। गाय हमारी माता है के नारे भी लगा रहे थे। हालांकि, पुलिस की ओर से हमलावरों को पशुपालक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: BJP पार्षद को भारी पड़ी रंगदारी, CSI ने दर्ज कराई FIR; जानें पूरा विवाद

3 कर्मचारी घायल, थाने में जुटे बजरंग दल कार्यकर्ता
नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल के मुताबिक, वारदात में 3 कर्मचारी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमिश्नर से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल कार्यकर्ता ननि कार्यालय और द्वारकापुरी थाने में इकट्‌ठा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव: इंदौर के भंवरकुआं में चक्काजाम

आयुक्त बोले-आरोपियों पर होगा सख्त एक्शन
इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने घटना की निंदा की है। कहा, टीम की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही मवेशियों को हातोद भेजेंगे। मुझे हमारी टीम पर गर्व है। विपरीत हालातों में भी कर्तव्यों का पालन किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story