इंदौर में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला। CCTV वीडियो वायरल, बच्चे के दोनों पैर फ्रैक्चर, ड्राइवर पर केस दर्ज।

मध्यप्रदेश। इंदौर के एक रिहायशी इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक तेज रफ्तार कार बच्चे को कुचलती हुई दिखाई दे रही है। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी यह हादसा हुआ। कार बच्चे के ऊपर से निकल गई जिसके चलते बच्चे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।

बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ने कार रोकी और बच्चे को हॉस्पिटल ले गया। घटना मंगलवार दोपहर बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे पॉश शांति निकेतन कॉलोनी में हुई।पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और फुटेज बुधवार को वायरल हो गया।

पैर के ऊपर से गुजरा पहिया
फुटेज में दिख रहा है कि, कैसे कार पीछे से आई जब दो बच्चे खेल रहे थे। उनमें से एक बच गया, जबकि दूसरे का पैर कार के एक पहिए में फंस गया जिसके बाद वह नीचे गिर गया। इसके बाद कार बच्चे को पूरी तरह से कुचल गई। हालांकि, बाद में पता चला कि पहिया सिर्फ उसके पैर के ऊपर से गुजरा था जिससे फ्रैक्चर हो गया।

देखिए वायरल वीडियो

यह हादसा इतना खतरनाक था कि इससे कोई बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन खुशकिस्मती से लड़का जिंदा बच गया। हादसा तब हुआ जब संजय अग्रवाल के ड्राइवर की कार ने सड़क पर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया। बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया।

संजय अग्रवाल तुरंत बच्चे को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद, उन्होंने खुद अपने ड्राइवर को पुलिस स्टेशन भेजा और मंगलवार को ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई। पुलिस ने कहा कि जब हादसा हुआ तो ड्राइवर कार चला रहा था और उस समय दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)