Logo
election banner
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। राहुल अपने माता -पिता के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आशीर्वाद लिया। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन किए। 

भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में दर्शन किए। राहुल अपने माता -पिता के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आशीर्वाद लिया। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से महाकाल के दर्शन किए। केएल राहुल और उनके माता-पिता के भगवान महाकाल को पुष्प की माला गले में पहनाई। विशेष मंत्र उच्चारण के साथ पूजन-अर्चन की। राहुल भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। 

पिछले साल पत्नी के साथ बाबा की शरण में आए थे राहुल 
बता दें कि इससे पहले 26 फरवरी 2023 को राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे। शादी के बाद दोनों पहली बार  बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे थे। दोनों ने करीब 2 घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर पूजा-पाठ की थी। गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया था। 

उमेश पटेल ने पत्नी के साथ किए थे बाबा महाकाल के दर्शन
16 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन पहुंचे थे। दोनों ने जल चढ़ाकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया था। तड़के चार बजे भस्म आरती में शामल हुए थे। दर्शन के बाद उमेश ने कहा था कि काफी अच्छे से दर्शन हुए हैं। उमेश इससे पहले 20 मार्च 2023 और जुलाई 2023 में भी उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का शृंगार
बाबा महाकाल का बुधवार को जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का शृंगार किया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। 

5379487