MP Police Award: पहली बार एक साथ 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

MP Police Award
X
पहली बार एक साल में 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
MP Police Award: मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साल में 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से नवाजा गया है।

MP Police Award: मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साल में 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से नवाजा गया है। जिसमें प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 की पूर्व संध्‍या पर हुई पदकों की घोषणा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है।

वीरता पदक
वीरता पदक पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, सेनानी मोतीउर्रहमान, सेनानी पुनीत गहलोद, निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहम्मद अयूब खान, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहनलाल मरावी, उप निरीक्षक नामदेव शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अरुण मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार शुक्ला तथा प्रधान आरक्षक हनुमंत टेकाम को दिया गया।

मध्य प्रदेश पुलिस के 3 जवानों को वीरता पदक प्रदान किया गया है। इनमें निरीक्षक अंशुमान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अतुल कुमार शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक मनोज कुमार कापसे शामिल हैं।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर तथा पुलिस अधीक्षक रामाधार भारद्वाज को दिया गया है।

सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक उप पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर, उप सेनानी अंजना तिवारी, पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह मुजाल्दे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक इरमीन शाह, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार दुबे, निरीक्षक सुरेश कुमार बजानघाटे, उप पुलिस अधीक्मानवेन्‍द्र सिंह कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण नारायण बघेल, उप पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह सिकरवार तथा उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह राजपूत को दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story